Vedant Samachar

CG News : आरक्षक ने झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, एसएसपी ने कर दिया निलंबित…

Vedant Samachar
1 Min Read

दुर्ग,23जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के सुपेला थाने के एक आरक्षक को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। आरक्षक ने दूसरे पक्ष को जमीन संबंधी शिकायत में झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी।

क्या है मामला ?
दरअसल बुधारु राम यादव पिता स्व. दीनदयाल यादव निवासी सुभाष चौक सुपेला पुरानी बस्ती थाना सुपेला द्वारा अपने कब्जे की भूमि को अनावेदक पक्ष शिखर नायक व अन्य द्वारा अपने नाम पर पंजीयन व कब्जा करने संबंधी थाना सुपेला में शिकायत की गई थी और इस मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कर्तव्य से परे जाकर अनावेदक को झूठे केस में फंसाने, गिरफ्तार कराने की धमकी देकर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के लिए आरक्षक क्रमांक 815 हरेराम यादव 13 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कोरबा वर्तमान में तैनाती रक्षित केंद्र जिला दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Share This Article