मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला उमरिया जिले का है जहां सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे शव को बाहर निकालकर मामले को जांच में लिया है।
दरअसल घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भंगहा के पास की है, जहां दो ट्रकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। एक चालक का शव ट्रक में ही फंस गया। शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के भिजवाकर मामले को जांच में लिया है। ट्रक कहां के आ-जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रक में कृषि यंत्र भरा हुआ है।



