Vedant Samachar

Breaking news : 18 हाथियों का झुंड सड़क पर आ गए रात के अंधेरे में बस्ती में घूमते रहे…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,22जून 2025(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है। शनिवार की देर शाम छाल रेंज में 18 हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वही रात में हाथी एक कच्चे घर के दीवार को भी ढहा दिया। जिसके नुकसान का आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 18 हाथी का दल 477 RF में विचरण कर रहा है। जहां शनिवार की देर शाम को वह दल बरभौना से एडू जाने वाले रास्ते में आ गया।

जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाथियों के झुंड का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि यह हाथी दल रात होने के बाद कुरकुट व मांड नदी को पार कर खरसिया रेंज के देहजरी गांव में पहुंच गए। खरसियां रेंजर संतोष कांत ने बताया कि रात में करीब 11 बजे हाथी तेंदूपत्ता गोदाम, कृष्णा नगर बस्ती में विचरण करते रहे। इसके बाद देर रात फिर से हाथियों का दल नदी पार कर छाल रेंज में पहुंच गया। खाने की तालाश में हाथी विचरण करते हुए छाल रेंज के पुसल्दा गांव तक पहुंचे। जहां कर्मीपारा मोहल्ला में रहने वाला नरेश राठिया के कच्चे घर के एक दीवार को ढहा दिया।

हाथी आने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण घर से बाहर निकल चुके थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण व वनअमला हो-हल्ला करने लगे। जिससे हाथी जंगल की ओर चले गए। छाल वन परिक्षेत्र रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि हाथियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। हाथी रोड पर आ गए थे। जिसकी जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों को दूर रहने कहा गया और आसपास के गांव में मुनादी कराया गया है। हाथी ने एक कच्चे घर के दीवार को ढहाया है, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Share This Article