Vedant Samachar

सांसद चिंतामणि महराज पहुँचे ग्राम कोरवापारा, पहाड़ी कोरवा समुदाय से की मुलाकात, जाना हालचाल और समस्याएं…

Vedant Samachar
1 Min Read

अम्बिकापुर,22जून 2025(वेदांत समाचार) । सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने शुक्रवार को विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम कोरवापारा (ग्राम पंचायत खाला) का दौरा किया। पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच पहुंचकर सांस महाराज ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनके जीवन-यापन, मूलभूत सुविधाएं और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

सांसद महराज ने कोरवा परिवारों के आवास, राशन, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, वनाधिकार जैसे मुद्दों पर पहाड़ी कोरवाओं से बात की और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पहुंचे, विशेषकर जनजातीय समुदायों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलेगा तथा ग्राम के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा आवश्यक पहल की भी जाएगी।

Share This Article