रायपुर ,21जून 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। इनमें 5-5 रायपुर और अंबिकापुर में मिले हैं। इसके अलावा दो दुर्ग, राजनांदगांव बिलासपुर, धमतरी और सरगुजा से एक-एक हैं। अंबिकापुर में मिले मरीजों में दो मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इससे पहले गुरुवार को रायपुर में कोविड के एक ही दिन में 10 नए मरीज मिले हैं। पिछले 4 दिनों में कोविड के 50 नए मरीज मिले हैं। इनमें गुरुवार को 11, बुधवार को 8 और मंगलवार को 14 नए मरीज मिले थे।
कोविड अब तक प्रदेश के 11 जिलों में फैल चुका है। कुल 166 मरीज अब तक मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 81 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं 38 मरीज बिलासपुर से मिले हैं। बाकी 47 मरीज अन्य 9 जिलों से मिले हैं। यानी कोविड के 75 प्रतिशत से अधिक केस रायपुर-बिलासपुर इन 2 जिलों से हैं। हालांकि, कोविड के 67 केस ही एक्टिव हैं। 98 रिकवर हो गए हैं। इनमें 54 होम आइसोलेशन में और 13 हॉस्पिटल में एडमिट है। ओवर अब तक कुल लगभग दो हजार मरीजों से अधिक कोविड जांच प्रदेश में हो चुकी है।
24 मई को पहला मरीज मिला, 23 दिन में आंकड़ा 100 पार
प्रदेश में 24 मई को प्रदेश में पहला कोविड पेशेंट रायपुर में मिला था। 23 दिन में आंकड़ा सैकड़ा का अंक पार गया है। इस लिहाज से प्रदेश में रोज 6 मरीज मिल रहे हैं। अच्छी बात ये है कि 4 मरीज रोज ठीक भी हो रहे हैं। कुछ और डेप्थ कैलकुलेशन करें तो जो डिजिट सामने आते हैं उसके मुताबिक कोविड की डेली ग्रोथ रेट 23.1% है, वहीं रिकवरी रेट 56.41% है। यानी रिकवरी रेट +33% हैं। हालांकि, पहली मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है।



