Vedant Samachar

CG NEWS:पुलिस की त्वरित कार्रवाई किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 17,935 की नगदी जब्त…

Vedant samachar
2 Min Read

सक्ती,09जून 2025(वेदांत समाचार)। थाना डभरा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई ₹17,935 की नगदी बरामद की गई है। यह रकम विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों और सिक्कों के रूप में जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज अग्रवाल, निवासी कोटमी, ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर दराज में रखे ₹18,500 चोरी कर लिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) तथा एस.डी.ओ.पी. डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें एक पूर्व कर्मचारी संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। उस आधार पर मुकेश रात्रे उर्फ साका, पिता भानू रात्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटमी आवासपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के बयान और मेमोरण्डम के आधार पर ₹17,935 की नगदी जब्त की गई, जिसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट एवं सिक्के शामिल हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। डभरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article