Vedant Samachar

ब्रेकिंग न्यूज़ : फिर कुएं में गिरा एक हाथी शावक, दो दिन में यह दूसरी घटना रेस्क्यू में जुटा वन विभाग…

Vedant samachar
1 Min Read

रायगढ़,05जून 2025(वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथी के शावक का कुंए में गिर गया है। ग्रामीणों ने जब हाथी को कुएं में गिरे देखा तब इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग नन्हें हाथी के रेस्क्यू में जुट गई है। बताया जाता है कि हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था, जो खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंदूमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है। आपको बता दें 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में हाथी का शावक सूखे कुएं गिरा था। जिसका वन अमला सफल रेस्क्यू बकिया था। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Share This Article