Vedant Samachar

Korba Rice Mill Accident Update : राइस मिल हादसे में तीसरी मौत, संचालक पर दर्ज है FIR

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा-कटघोरा, 04 अप्रैल। जिले के कटघोरा क्षेत्र में 21 मार्च की शाम को लखनपुर में निर्माणाधीन न्यू वैष्णवी राइस मिल में कार्य के दौरान विशालकाय दीवार गिरने से घायल हुई सुनीता धनवार निवासी लखनपुर का आज इलाज के दौरान निधन हो गया।इससे पहले घटना स्थल पर ही एक महिला,एक पुरूष मजदूर की मौत हो गई थी। 6 अन्य घायल हो गए जिनमें से उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 3 जान चली गई है।
घटना के शुरुआत में आंधी-तूफान और बारिश को हादसे की वजह बताया जा रहा था लेकिन बाद में जांच में निर्माण कार्य में भारी लापरवाही उजागर हुई। पुराने निर्माण के ऊपर ही नया निर्माण होना बताया गया। इस पर कटघोरा पुलिस ने मिल संचालक राकेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि संचालक ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आंशिक सहायता राशि दी।


इधर गंभीर रूप से घायल सुनीता धनवार को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम विभाग भी अलग जांच कर रहा है।

Share This Article