Vedant Samachar

कोरबा : सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने छात्रों को बांटे पौष्टिक भोजन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 22 मार्च (वेदांत समाचार) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने शासकीय प्राइमरी स्कूल जूनाडीह में न्योता भोज का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को संस्था की महिला सदस्यों ने पौष्टिक भोजन का वितरण किया। छात्रों के बीच अपनेपन की भावना को विकसित करने न्योता भोज का आयोजन किया। साथ ही एक-दूसरे के प्रति समान भाव रखने का उद्देश्य रहा। रंग पंचमी के दिन न्योता भोज के आयोजन से छात्रों को गुलाल लगाकर पर्व मनाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमिला रजवाड़े, सहायक शिक्षक बिंदुलता, सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष गौरी चक्रवती, सचिव रागिनी तिवारी, कोषाध्यक्ष ममता मिश्रा, संगठन प्रभारी प्रमुदा मिश्रा, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा, कार्यकारी सचिव सुष्मा सिन्हा, मीडिया प्रभारी कल्पना शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article