Vedant Samachar

कोरबा: हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग, आधा दर्जन लोग शिकार, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा । जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ढपढप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य हनुमंत कथा के दौरान एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने डेढ़ तोले का मंगलसूत्र चुरा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

यह दो दिनों में हुई तीसरी चेन स्नेचिंग की वारदात है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान लगभग छह लोग चेन स्नेचिंग का शिकार हुए हैं। कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।

कथा से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई

शुक्रवार को कथा शुरू होने से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें 21 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। उसी दिन भी कलश यात्रा में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर दरबार में लगभग 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पीड़ित लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान सोने-चांदी के आभूषण पहनकर आने से बचें और सावधानी बरतें। इसके अतिरिक्त, पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

Share This Article