Vedant Samachar

दीपका में 42 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र एवं भवन अनुज्ञा वितरित मोर ज़मीन मोर मकान योजना के तहत नगर पालिका में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 28 मार्च 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) “मोर ज़मीन मोर मकान” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका में 42 पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य शहरी विकास अभिकरण, नया रायपुर के पत्र क्रमांक 149198-01, दिनांक 12 मार्च 2026 के अनुसार यह स्वीकृति जारी की गई है।

इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका परिषद दीपका परिसर में स्वीकृति पत्र एवं भवन अनुज्ञा (अनुमति) वितरण हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, उपाध्यक्ष संगीता साहू सहित पार्षदगण—हिमांशु देवांगन, ज्योति तिवारी, शांति देवी राजपूत, निशु तिवारी एवं इस्तेखार अली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन मंत्री Arun Sao के मार्गदर्शन में यह योजना प्रदेश में प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और प्रत्येक पात्र परिवार को अपना घर देने का संकल्प निरंतर पूरा किया जा रहा है।कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Share This Article