कटघोरा । नगर के होनहार छात्र फैजान वसीम ने गेट 2026 ( ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग )में देश में 20 वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के पहले छात्र हैं। फैजान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहे हैं। मुस्लिम जमात ने शुक्रवार को उनके पिता मोहम्मद यूनुस और दादा मकसूद गुरुजी का सम्मान किया। केंद्रीय जामा मस्जिद की ओर से सदर इरशाद काजी, अशफाक अली, नवाब अली, शफी मोहम्मद, अशफाक अली, आमिर खान, अख्तर खान व हमीद काजी और नागरिकों ने सम्मानित करते हुए समाज और जिले का गौरव बताया। फैजान की सफलता से बाकी छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
