Vedant Samachar

फाइनल में नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर बड़ा अपडेट, जानिए किसे मिलेगा मौका?

Vedant Samachar
2 Min Read

अहमदाबाद,08 मार्च। T20 World Cup Final: साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दिन आ गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होनी है। लेकिन मैच से पहले करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल है क्या सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फाइनल की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे?

अभिषेक शर्मा की फॉर्म बनी चिंता

इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनिंग जोड़ी की फॉर्म ने मैनेजमेंट की नींद उड़ा रखी है। विशेष रूप से अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 परियों में उनके बल्ले से मात्र 89 रन निकले है।

फाइनल से होंगे बाहर?

अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन के बावजूद, टीम मैनेजमेंट की ओर से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराने के बाद संजू सैमसन के बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया है। सैमसन ने कहा कि कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर को अभिषेक की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

मैनेजमेंट खिलाड़ियों को बैक कर रहा है। गौतम भाई और सूर्या को पता है कि अभिषेक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।- संजू सैमसन

विपक्षी टीमों ने निकाला ‘तोड़’

अभिषेक शर्मा के लिए राह आसान नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड के पास बेहतरीन ऑफ-स्पिनर्स और वेरिएशन वाले गेंदबाज हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वे एक ही तरह से आउट हुए। शरीर पर आती गेंदों के खिलाफ उन्हें असहज देखा गया है। सेमीफाइनल में भी वे स्लोअर गेंद को पढ़ने में चूक गए थे।

Share This Article