Vedant Samachar

बिलासपुर हाई कोर्ट में 5 लीगल असिस्टेंट की संविदा नियुक्ति…

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,08 मार्च (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट (विधिक सहायक) के पद पर पांच अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां एक वर्ष के लिए पूर्णतः संविदा आधार पर की गई हैं। इस संबंध में आदेश रजनीश श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठान में विधिक सहायक के पद पर यह नियुक्ति निश्चित मानदेय के साथ की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए प्रभावी होगी। यह नियुक्ति उच्च न्यायालय में विधिक सहायकों के पद पर भर्ती योजना-2023 के प्रावधानों के तहत होगी। आदेश के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों को 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करते समय उन्हें जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसके साथ ही सभी मूल शैक्षणिक और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति विधिक सहायक के पद पर की गई है, उनमें शौम्या राठौर (न्यू चांगोराभाटा, रायपुर), हन्नी वर्मा (पंडरी, रायपुर), अदिति कुर्रे (कोनी, बिलासपुर), सतवंत सिंह (दोंदी, बालोद) और चित्रेशा कुर्रे (रायपुरा, रायपुर) शामिल हैं।

Share This Article