Vedant Samachar

विश्व महिला दिवस पर हिंद मजदूर संगठन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा, भावना महतो बनीं गेवरा क्षेत्रीय इकाई की अध्यक्ष

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,08 मार्च (वेदांत समाचार)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंद मजदूर संगठन (एचएमएस) ने महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देते हुए युवा महिला कार्यकर्ता भावना महतो को संगठन की गेवरा क्षेत्रीय इकाई की कमान सौंप दी है। इस संबंध में एचएमएस कार्यालय गेवरा में स्टेयरिंग कमेटी चुनाव को लेकर एक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कामगारों ने भाग लिया।

आयोजित बैठक में गेवरा एरिया के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, गेवरा एरिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य आर.एस. तिवारी तथा गेवरा एरिया के उप महामंत्री एस.सी. मंसूरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, मजदूर हितों और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

आम सभा के दौरान सर्वसम्मति से युवा महिला कार्यकर्ता सुश्री भावना महतो को हिंद मजदूर संगठन की गेवरा क्षेत्रीय इकाई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र कुमार स्वर्णकार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करेगा।

इस अवसर पर गेवरा क्षेत्रीय इकाई से प्रमुख रूप से प्रकाश प्रधान, रमाकांत राठौर, भास्कर चटर्जी, जागेश्वर दास मानिकपुरी, फिरत राम, अक्षय कुमार, अनिल साहू, उमेश्वर सिंह नर्मदा, हीराराम राठौर, राकेश कुमार शिवहरे, दिनेश्वर, उमेंद्र राम, विनोद कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित श्रमिकों ने संगठन में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के इस निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे महिला कामगारों की भागीदारी और अधिकारों को नई मजबूती मिलेगी।

Share This Article