Vedant Samachar

लुकेश्वर चौहान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा/बालको। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने बालको क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद लुकेश्वर चौहान (लुक्की) को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

लुकेश्वर चौहान लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में वार्ड अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, दो बार मंडल महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 39 कैलाशनगर से दो बार पार्षद भी रह चुके हैं।

संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्होंने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। बालको भाजपा मंडल में उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच “बूथ मैनेजमेंट गुरु” के रूप में भी जाना जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बालको क्षेत्र में युवा, महिला मतदाताओं, कर्मचारियों तथा मजदूर वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर मिलेगा।

जिला मंत्री बनाए जाने पर लुकेश्वर चौहान ने प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन, मंत्रीगण, विधायक, सह संगठन प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Share This Article