Vedant Samachar

इंडिया प्राइड अवार्ड…सराफा बाजार की असली ताकत उसके कारीगर कमल सोनी का आगे स्वर्णकला बोर्ड स्थापित करने का विजन

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,07 मार्च (वेदांत समाचार) । कमल सोनी आज स्वर्णकार समाज के उन सक्रिय चेहरों में शामिल हैं, जो सिर्फ व्यापार की बात नहीं करते, बल्कि कारीगरों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की भी चिंता करते हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उनका मानना है कि स्वर्ण व्यवसाय की असली ताकत उसके कारीगर हैं। यदि कारीगर सुरक्षित और सम्मानित होंगे, तभी यह परंपरागत कला आगे बढ़ेगी। इसी सोच के साथ वे ‘स्वर्णकला बोर्ड’ की स्थापना की मांग कर रहे हैं, ताकि कारीगरों को प्रशिक्षण, बीमा और आर्थिक सहयोग मिल सके।

कमल सोनी का कहना है कि समय के साथ तकनीक बदल रही है, इसलिए स्वर्ण समाज को भी आधुनिक तकनीक से जुड़ना जरूरी है। इससे न केवल काम की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए भी नए अवसर तैयार होंगे।

उनकी कोशिश है कि स्वर्णकार समाज को एक मजबूत मंच मिले, जहां से कारीगरों की आवाज सुनी जाए और उन्हें आगे बढ़ने के बराबर मौके मिलें।

Share This Article