Vedant Samachar

सरकंडा में बदमाशों ने रिक्शे में लगाई आग अटल आवास क्षेत्र में घटना, समिति सदस्य ने की आर्थिक मदद

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,06 मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में होली के दौरान सरकंडा के अटल आवास क्षेत्र में एक रिक्शा चालक का रिक्शा जला दिया गया। इस घटना के बाद श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य एम. संतोष ने पीड़ित रिक्शा चालक को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

होली की रात बदमाशों ने रिक्शे को किया आग के हवाले

यह घटना होली की रात करीब डेढ़ बजे हुई। कुछ बदमाशों ने रिक्शा चालक के खड़े रिक्शे को जलती होली में धकेल दिया। वृद्धावस्था के कारण रिक्शा चालक कुछ दूरी पर होने के बावजूद अपने रिक्शे को आग से बचा नहीं पाया। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी और पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी। रिक्शा जलने से वह पूरी तरह खाक हो गया। रिक्शा चालक का गुजर-बसर इसी रिक्शे पर निर्भर था, जिससे अब पीड़ित परिवार सदमे में है। एम. संतोष ने बताया कि एक नए रिक्शे का ऑर्डर दे दिया गया है, जो पांच दिनों के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नया रिक्शा मिलने पर बाकी के 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान भी किया जाएगा, ताकि पीड़ित की पूरी तरह मदद हो सके।

Share This Article