Vedant Samachar

हृदयघात से उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Vedant Samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार-भाटापारा,24फरवरी (वेदांत समाचार)। थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम का सोमवार 23 फरवरी 2026 को हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ थे। उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने दिवंगत अधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस अधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article