Vedant Samachar

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा रूझान…

Vedant Samachar
2 Min Read

राजनांदगांव,21 फरवरी(वेदांत समाचार)। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रूझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजनांदगांव विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द के सरपंच जितेंद्र साहू का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर सरपंच जितेंद्र साहू ने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पेनल लगवाया है। जिससे उनका बिजली का बिल शून्य हो गया है।

प्रतिमाह बिजली बिल से मुक्ति मिली है। सरपंच जितेंद्र साहू ने बताया कि घर में बिजली के उपयोग के आधार पर पहले प्रतिमाह 1200 रूपए से 1500 रूपए बिजली का बिल आता था। अब यह बिजली बिल शून्य हो गया है तथा अतिरिक्त बिजली का उपार्जन होने पर उसकी राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर पेनल लगवाने में कुल 2 लाख रूपए की लागत आयी है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है।

इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। शेष राशि के लिए बैंक फायनेंस की सुविधा मिली है। बैंक फायनेंस बहुत ही आसान किस्तों में हुआ है। सरपंच जितेंद्र साहू प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी अभियान चलाकर लोगों को दे रहे हैं। उनके प्रोत्साहन से ग्रामीणों ने अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाया है। उन्होंने बताया कि इस महती योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से निजात मिली है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share This Article