Vedant Samachar

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

Vedant Samachar
1 Min Read

सरगुजा,21 फरवरी(वेदांत समाचार)। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि टाइगर पॉइंट के पास बनी झोपड़ीनुमा लगभग दर्जनभर दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article