Vedant Samachar

संकल्प महिला मंडल ने आंगनबाड़ी केंद्रकोहड़िया के बच्चों में बांटे उपहार पैकेट

Vedant Samachar

कोरबा 03 फरवरी 2026 । हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया के बच्चों के बीच गिफ्ट पैकेट का आज वितरण किया गया। संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने बच्चों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर उन्होंने कहा कि महिला मंडल की कार्यकारिणी बच्चों एवं महिलाओं के हित में कार्य करती रहती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, मनीषा पांडेय, कविता पंड्या, सचिव संगीता कोरम, सहसचिव मंजूषा बरदिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन उपस्थित रहीं।

Share This Article