Vedant Samachar

रायगढ़ में कार के दो पहिए चोरी खाली प्लॉट में खड़ी थी गाड़ी, देर रात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़ ,02 फरवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ जिले में एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी कार के दो पहिए चोरी कर लिए। रात में कार खाली प्लॉट में खड़ी थी, तभी मौका पाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मस्ता गली दोरागा पारा निवासी कपिलेश मिश्रा (32), जो कपिल ग्राफिक्स प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। रविवार रात अपनी स्विफ्ट कार से घर पहुंचे थे। रोज की तरह उन्होंने घर के पास खाली प्लॉट में कार खड़ी कर दी।

सुबह देखा तो उड़े होश

सोमवार सुबह जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि कार के सामने का एक पहिया और पीछे का एक पहिया गायब था। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन पहियों का कोई सुराग नहीं मिला। तब उन्हें समझ आया कि चोर रात में ही कार के पहिए खोलकर ले गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद कपिलेश मिश्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।

Share This Article