Vedant Samachar

एसईसीएल मुख्यालय में 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, निदेशक ने उनके योगदान की सराहना की

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 31 जनवरी 2026। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में दिनांक 31.01.2026 को तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम मुख्यालय के सीएमडी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया गया और उनके सभी बकाया भुगतान के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों में उमेश कुमार गुप्ता, वरीय प्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग; प्रेम सिंह कालवी, कार्यालय अधीक्षक ए-1, उत्खनन विभाग; और अनिता कड़वे, लिपिक ग्रेड-1, निदे. तक. (यो.परि.), सचिवालय शामिल थीं।

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण के कारण एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक ले गए हैं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि एसईसीएल में कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय रहा। उन्होंने बताया कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और सभी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन और सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Share This Article