Vedant Samachar

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर चाम्पा,30 जनवरी (वेदांत समाचार)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बापू के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत बापू बालोद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें” के नारों के बीच बापू को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, नागेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन सोनी, समद बेग, हरदयाल तंवर, भालचंद्र तिवारी, पार्षद अंजली देवांगन, गुलशन सोनी, रामबाई स्वर्णकार सहित अन्य वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी समाज और देश को दिशा देने वाले हैं।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, सुनील साधवानी, अनिल मोदी, राज सरोज, किशन सोनी, उमेश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, बुटू देवांगन, पार्षद अनिल रात्रे, पवन साहू, अंजली देवांगन, जिब्बू आर्य, तमिन्द्र देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, मोहम्मद अली, गुलशन सोनी, समद बेग, हरदयाल तंवर, भालचंद्र तिवारी, डुग्गु प्रधान, राजू शर्मा, रंजन कैवर्त, हेमंत सोनी, रामबाई स्वर्णकार, सुनीता कुर्रे, राकेश जोशी, सुमित दास, रमेश बरेठ, हासिम खान, आदित्य यादव, राम साधवानी, इतवारी यादव, संजय साधवानी, सुमित चौहान, छबिलाल पटेल, बसंत भार्गव, मुकेश साधवानी, टेकु देवांगन, लक्ष्मण धींवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This Article