Vedant Samachar

KORBA : प्राथमिक शाला गंगदेई में पंचायत स्तरीय 2 दिवसीय खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की दिखी प्रतिभा, नेवता भोज का उठाया आनंद….

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,24 जनवरी (वेदांत समाचार) । शासकीय प्राथमिक शाला गंगदेई संकुल -बिरदा विकासखंड कटघोरा मे पंचायत स्तर पर गंगदेई एवं भाठीकूड़ा स्कूल क़ा 2 दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम क़ा आयोजित गया l जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ममता दामोदर राठौर, जनपद सदस्य फूलचंद कश्यप , सरपंच श्रीमती रुखमणी जगेश्वर बियार, दिलीप कौशिक , संधन राम यादव ,पूर्व जनपद सदस्य बेद राम यादव , श्रीमती अरुणा चौहान, समस्त पंचायत प्रतिनिधि गण, शाला विकास समिति के सदस्य गण,पालक गण एवं ग्रामवासियों क़ी गरिमामयी आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ l

प्रथम दिवस 22 जनवरी को खेलकूद के अंतर्गत, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, चम्मच दौड़, कवितापाठ एवं चित्रकला मे आंगनबाड़ी, बालबाड़ी एवं दोनों स्कूल के बच्चों ने भाग लिया l

द्वितीय दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर प्रातः 9.00 बजे सरस्वती पूजन, एवं 12.00 बजे से वार्षिकोत्सव क़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ l दोनों दिवस सभी बच्चों को नेवता भोजन गंगदेई स्कूल मे खिलाया गया l सभी बच्चों को संस्था क़ी और से पुरस्कार प्रदान किया गया l भाठीकूड़ा के बच्चों को गंगदेई तक लाने ले जाने के लिए बस क़ी व्यवस्था प्रधानपाठक सुजीत कुमार श्रीवास के द्वारा किया गया l कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने मे श्रीमती शशि कैवर्त, लकरा सर,कु. जमीला महंत, कु. दीप्ती, सभी आंगनबाड़ी के कार्यकर्त्ता एवं सहायिका, महिला समूह, पालक गण एवं शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी एवं सदस्यो क़ा विशेष सहयोग रहा l कार्यक्रम क़ा आयोजन एवं संचालन प्रधानपाठक एम. के. कश्यप के द्वारा किया गया l

Share This Article