Vedant Samachar

Accident News:सड़क पर मौत का खेल: कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,22 जनवरी (वेदांत समाचार)।राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर–01 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। हादसा देर रात उस समय हुआ, जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share This Article