Vedant Samachar

राज्य कर्मचारियों का डीए केंद्र के समान बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,11 जनवरी(वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को एचसीएम पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड से कोरबा जिले के लिए रवाना हुए। कोरबा प्रस्थान से पहले उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य कर्मचारी संघ से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें केंद्रीय स्तर के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग शामिल थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। शेष मांगों के निराकरण के लिए सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें जायज हैं और सरकार उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article