Vedant Samachar

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में मिशन जल रक्षा के तहत निर्मित जल संरचनाओं का किया गहन निरीक्षण

Vedant Samachar
1 Min Read

राजनांदगांव ,09 जनवरी (वेदांत समाचार) । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में मिशन जल रक्षा के तहत निर्मित जल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा एवं फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, बोरवेल सह रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम भंवरमरा में ऑक्सीजोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भू-जल संवर्धन की तकनीकी विशेषताओं के संबंध में चर्चा की तथा पास में ही बने बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि बोरवेल रिचार्ज साफ्ट सेंटर एक अच्छी तकनीक है, जिसके माध्यम से असफल बोरवेल पर तकनीकी संरचनाओं से पुनर्भरण कर भू-जल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने जल संरक्षण के लिए जिले में नवीन तकनीक को विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने विकास से संबंधित कार्यों के लिए जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्ता, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू, फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article