बेमेतरा, 03 जनवरी 2026 (वेदांत समाचार)। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम लता पदमाकर एवं डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर ने नववर्ष के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (आईपीएस) से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात 01 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में हुई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर ने एसएसपी रामकृष्ण साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नए वर्ष में जिले में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय को और बेहतर बनाए रखने की अपेक्षा भी जताई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी जिला पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी सहयोग से जिले के विकास एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रशासनिक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।



