Vedant Samachar

कलेक्टर ने सभी मिलरों को बिजली बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए…

Vedant Samachar
1 Min Read

डॉ कन्नौजे ने समितियों से नियमित धान उठाव करने के निर्देश दिए

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ,18 दिसंबर (वेदांत समाचार) । धान खरीदी के मद्देनजर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के राइस मिलरों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि सभी पंजीयन करें और जारी डीओ के आधार पर समितियों से धान का उठाव करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बकाया बिजली का भुगतान करें और नियमित रूप से चावल को एफसीआई और खाद्य नागरिक आपूर्ति में जमा कराएं। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी राइस मिलरों को पीएम सूर्यघर का हितग्राही बनने के लिए अपील किया। इस अवसर पर जिले के खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला प्रबंधक नान घनश्याम कुर्रे उपस्थित थे।

Share This Article