Vedant Samachar

लागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स में आकर्शी कश्यप ने जीता रजत पदक, एनटीपीसी कोरबा का मिला समर्थन

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,01सितम्बर (वेदांत समाचार) : भारत की उभरती हुई बैडमिंटन स्टार आकर्शी कश्यप, जिन्हें एनटीपीसी कोरबा ने अपनी सीएसआर पहल के तहत समर्थन दिया है, ने लागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स 2025 में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

आकर्शी ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत जज़्बा और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की गा यून पार्क को हराया और सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की उस खिलाड़ी को पराजित करते हुए शानदार वापसी की, जिससे वह पहले कैमरून में हार चुकी थीं।

फाइनल मुकाबले में लगातार चार मैच खेलने के बाद भी आकर्शी ने शानदार खेल दिखाया और कड़ा मुकाबला करते हुए स्वर्ण पदक से थोड़े अंतर से चूक गईं, लेकिन सराहनीय रजत पदक अपने नाम किया।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आकर्शी ने कहा, “यह उपलब्धि एनटीपीसी कोरबा और मेरे शुभचिंतकों के निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं थी। यहां का अनुभव मुझे और कड़ी मेहनत करने और बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।”

आकर्शी की अगली चुनौती वियतनाम इंटरनेशनल सीरीज़ है, जो 9 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी, जहां वह अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए देश के लिए और भी गौरव लाने का लक्ष्य रखती हैं।

Share This Article