Vedant Samachar

Accident News: VIP रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,02 जनवरी (वेदांत समाचार) । राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर नए साल के दिन बड़ा हादसा हो गया। श्रीराम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, इसके बाद अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट कार से जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के समय इलाके में भारी भीड़ और पुलिस बल मौजूद था। टक्कर के कारण कुछ देर के लिए वीआईपी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Share This Article