Vedant Samachar

Accident News : तेज रफ्तार ब्रेजा ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, बाइक को मारी जोरदार टक्कर…

Vedant samachar
3 Min Read

सरिया,26नवंबर (वेदांत समाचार) । रायगढ़ जिले के सरिया में बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक में हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में दो मासूम छात्रों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आंदोलन के बाद पुलिस हरकत में आया और वाहन चालक को पहले से ही गिरफ्तार किया हुआ था। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को बचाने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर चक्का जाम आंदोलन खत्म हुआ।

जानकारी के अनुसार, तहसील मुख्यालय सरिया में आज बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक के पास सड़क घटना में 7 वर्षीय दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ब्रेजा वाहन चालक ने आगे से बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। बाइक में दो मासूम बच्चे बैठे थे। इस दौरान दोनों बच्चों को गंभीर चोट लगी तथा बाइक सवार बच्चों के चाचा को भी चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। जहां सरिया अस्पताल में ही हर्षित पटेल 7 वर्ष कक्षा दूसरी की छात्र की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिया पटेल 7 वर्ष कक्षा पहली की रायगढ़ अस्पताल में मौत हो गई।

प्रतिदिन की भांति आज भी सरिया से लगे ग्राम बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपने भतीजा हर्षित पटेल एवं प्रिया पटेल को सरिया के रास्ते पुजारीपाली भारत माता पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। कि तभी रास्ते में अटल चौक सरिया के पास उक्त घटना हुई।

इस तरह की लापरवाही की घटना से सरिया में दो मासूम बच्चों की मौत होने से सरिया अंचल शोक में डूबा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अटल चौक में वाहन चालक को सहयोग प्रदान करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के मांग को लेकर चक्का जाम आन्दोलन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और समझाइए देने के बाद अंतत चक्का जाम आंदोलन खत्म किया।

बता दें कि हर्षित पटेल अपने माता-पिता की इकलौते से संतान हैं। इसी तरह प्रिया पटेल भी घर की लाडली बेटी है थी। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अटल चौक, गांधी चौक, एवं पेट्रोल पंप चौक तथा भटली चौक के पास पुलिस की ड्यूटी स्कूल समय में लगाई जाए। ताकि कोई भी वाहन चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाएं। बता दे कि एक माह के अंदर सरिया में सड़क दुर्घटना में यह तीसरी घटना है। जिसमें चार लोगों की जान चली गई हैं।

Share This Article