Vedant Samachar

Accident News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर, हादसे में 8 लोगों की हालत गंभीर

Vedant samachar
1 Min Read

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुमावली थाना क्षेत्र के बगियापुरा के पास की है। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से करह धाम मंदिर पर दर्शन कर भंडारा खाने जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे सभी घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद 8 गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायल बिरुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article