जांजगीर, 20 जनवरी 2026। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के आवासीय परिसर में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा असम के पारंपरिक पर्व माघ बिहू की थीम पर आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार एवं जनरेशन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया तथा आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया ने मुख्य अतिथियों का हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। आनंद मेले का शुभारंभ प्रबंध निदेशक द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीटीआई कोरबा पूर्व के पूर्व कार्यपालक निदेशक एस.के. बंजारा, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार सिंह, डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष द्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह उपस्थित रहीं।
आनंद मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के विविध स्टॉल और मनोरंजक खेलों की व्यवस्था की गई थी, जिनका अतिथियों और कर्मचारियों ने भरपूर आनंद लिया। असम माघ बिहू थीम पर तैयार किया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट तथा आकृति महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्यों की पारंपरिक बिहू वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक बिहू नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार एवं प्रथम महिला प्रभा कटियार ने आयोजन की सराहना करते हुए अध्यक्ष शशि कोसरिया एवं महिला मंडल की पूरी कार्यकारिणी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता द्विवेदी, गंगोत्री ध्रुव, संगीता साव और विजया शाह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य प्रीति बंजारे, अर्चना लकड़ा, सुनीता परगनिया, देवश्री ठाकुर, यशु साहू, दिव्या पित्रोदा, अर्पणा झा तथा सीनियर क्लब के सचिव मुकेश पटेल का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन में विद्युत गृह के सिविल एवं इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सहित सभी विभागों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



