Aaj Ka Rashifal: 17 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें आज का

आज का पंचांग

दैनिक राशिफल 17 मार्च 2025

मेष, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकल का दिन आपके लिए दान-पुण्य के काम करके नाम कमाने का रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देगा। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था तो वो आपसे वापस मांग सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने आस-पास रहने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृष, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलवृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। मातृ पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। आपको अपनी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटों को दूर करने की जरूरत है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। अपने काम को लेकर समझदारी से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि वालों के लिए दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, नहीं तो झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। तेज वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। किसी काम के लिए योजना बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकर्क राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में काम के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। अपनी आय में वृद्धि देखकर आप प्रसन्न होंगे। संतान की प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। किसी नए काम में आपकी रुचि विकसित हो सकती है।

सिंह, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलसिंह राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने मन में ईर्ष्या या द्वेष की भावना न रखें। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनकी शादी पक्की हो सकती है।

कन्या, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकन्या राशि के जातकों को अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। अगर आप अपने काम के लिए कोई रणनीति बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप शेयर बाजार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकल तुला राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छा दिन रहेगा। मौसम की वजह से आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो वाणी में सौम्यता बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको किसी विवाद से दूर रहने की जरूरत है। किसी काम को पूरा करने में दिक्कत आएगी।

वृश्चिक, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकल वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको सोच-समझ लेना चाहिए। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका झगड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी।

धनु, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकल धनु राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से कमजोर दिन रहने वाला है। अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट था तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। काम के साथ-साथ आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी मिलने की संभावना है।

मकर, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलमकर राशि के जातकों के लिए दिन लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना चाहिए, अन्यथा वे उनके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। संतान को पुरस्कार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके मित्र बन सकते हैं।

कुंभ, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा यह कानूनी हो सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी मिलने की संभावना है। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, अन्यथा आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति के चलते आप परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

मीन, राशि 17 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी वाली नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अगर अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो वे कहीं और आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। बच्चे छात्रवृत्ति से जुड़ी परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे।