Vedant Samachar

चलती पिकअप में लगी भीषण आग …

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,12अक्टूबर (वेदांत समाचार) । बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। हादसे के वक्त वाहन सड़क के बीचोबीच था,

जिससे यातायात भी बाधित हो गया और आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खामी मनी जा रही है, हालांकि पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Share This Article