झारखंड,छग। पलामू में उग्रवादियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों की पहचान संतम कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। वहीं इस एनकाउंटर में घायल हुए जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। IED ब्लास्ट से CRPF के 2 जवान घायल कोबरा के जवानों और पुलिस के ऑपरेशन में एक आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें 209 कोबरा के दो जवान छर्रे लगने से घायल हो गए हैं. घायलों को पैदल दीघा कैंप ले जाया गया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया. दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है. झारखंड के वन क्षेत्र सारंडा, जराईकेला में एक ऑपरेशन के दौरान एक जोर से आईईडी ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ. CRPF के 2 जवान घायल हुए. दोनों को तुरंत पहले कैंप लाया गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायल जवान CRPF की कोबरा बटालियन से हैं. नक्सल विरोधी अभियानों में ये बटालियन काम करती है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर रांची के अस्पताल ले जाया गया है।



