Tag: CG NEWS

  • CG BREAKING : साइबर ठगी का मामला ,हीरे की अंगूठी का लालच, युवती से 6 लाख की धोखाधड़ी

    CG BREAKING : साइबर ठगी का मामला ,हीरे की अंगूठी का लालच, युवती से 6 लाख की धोखाधड़ी

    बिलासपुर,20 मई 2025(वेदांत समाचार) । जिले से एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां एक युवती को कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी की गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया और विदेश से दोस्ती का दावा करते हुए भरोसे का रिश्ता बनाया। कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह उसे गिफ्ट में हीरे की अंगूठी और अन्य महंगे सामान भेज रहा है।

    कुछ दिन बाद युवती को एक फोन आया जिसमें खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में महंगे गहने हैं और उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में भुगतान करना होगा। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब गिफ्ट न पहुंचा और फोन नंबर बंद हो गए तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • RAIPUR NEWS:ACB-EOW की छापेमारी सुबह 4 बजे से जारी, आबकारी अफसरों के यहां चल रही जांच

    RAIPUR NEWS:ACB-EOW की छापेमारी सुबह 4 बजे से जारी, आबकारी अफसरों के यहां चल रही जांच

    रायपुर ,20मई 2025(वेदांत समाचार) । आबकारी घोटाले मामले में ACB और EOW ने छत्तीसगढ़ के 20 से 25 ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर समेत कई जिलों में कई ठिकानों पर दबिश दी है। बता दें कि, कई कारोबारी और आबकारी अधिकारियों के ठिकानों पर EOW की रेड कार्रवाई जारी है। इधर, इस्पात नगरी भिलाई में अशोक अग्रवाल के यहां ACB का छापा पड़ा है। बता दें कि, सुबह 4 बजे से ACB की टीम रेकी कर रही थी। छापा मारने के 4 गाड़ी में अधिकारी और पुलिस पहुंचे हुए है। बता दें कि, व्यापारी अशोक अग्रवाल स्टील इंड्रस्ट्रीज से जुड़े हैं। हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली कॉलोनी में उनका घर स्थित है।

  • RAIPUR NEWS:कांग्रेस नेता ने पार्षद रहते बांग्लादेशियों को दिया पूरा संरक्षण, स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र भी बांटा

    RAIPUR NEWS:कांग्रेस नेता ने पार्षद रहते बांग्लादेशियों को दिया पूरा संरक्षण, स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र भी बांटा

    रायपुर/भिलाई,20 मई 2025(वेदांत समाचार)। एक समाचार पत्र ने कांग्रेस नेता अमित दास को लेकर बड़ा दावा किया गया है, रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में उनका हाथ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित दास पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने लेटर हेड से घुसपैठियों को स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र दिया. जिसके आधार पर राशन कार्ड आधार कार्ड सहित अनेक दस्तवेज बांग्लादेशियों ने तैयार करवाया। इसका खुलासा जेल में बंद बांग्लादेशी तीन सगे भाई, मोहम्मद स्माइल, शेख अकबर और शेख साजन से एटीएस की पूछताछ में हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक एटीएस ने पूर्व पार्षद अमित दास से भी इस मामले में पूछ्ताछ की है. प्रकाशित रिपोर्ट में अमित दास का वर्जन भी है जिसके मुताबिक उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार भी बताया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेशियों पर कार्रवाई जारी है. बीते कुछ दिनों में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की है. हाल ही में एक बांग्लादेशी महिला को भिलाई से भी गिरफ्तार किया गया था. वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है

  • राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

    राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर ,19 मई 2025(वेदांत समाचार) ।  राज्यपाल रमेन डेका से आज यहाँ राजभवन में ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों डॉक्टर संगीता अग्रवाल, डॉक्टर संगीता नागराज एवं  नीलेश अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।

  • कोरबा एसईसीएल मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी के प्रबंधक और चालकों के मध्य मारपीट

    कोरबा एसईसीएल मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी के प्रबंधक और चालकों के मध्य मारपीट

    कोरबा,19 मई 2025(वेदांत समाचार)। एसईसीएल की मानिकपुर खदान में ठेका कंपनी कलिंगा के प्रबंधक और चालकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के अनुसार, कलिंगा कंपनी के मैनेजर मोहंती और स्टाफ के साथ कंपनी के ही चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस घटना में मैनेजर मोहंती घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कंपनी के चालकों का आरोप है कि कंपनी उनका तबादला उड़ीसा करना चाहती है, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद कंपनी के गार्ड और बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि चालकों ने ही उनके साथ मारपीट की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलिंगा कंपनी शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है और मजदूरों के साथ मारपीट और शोषण की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से एसईसीएल की मानिकपुर खदान में तनाव का माहौल है।

  • KORBA NEWS:सुशासन तिहार-2025: आमजन के दुख-दर्द दूर करने व जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कटिबद्ध है प्रदेश सरकार -उद्योग मंत्री

    KORBA NEWS:सुशासन तिहार-2025: आमजन के दुख-दर्द दूर करने व जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कटिबद्ध है प्रदेश सरकार -उद्योग मंत्री

    0.उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे पं.रविशंकर शुक्लनगर समाधान, शिविर का किया निरीक्षण, मांग शिकायत व समस्याओं से जुडे़ आवेदनों के निराकरण की ली जानकारी

    0.महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य व पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधियों ने दी समाधान शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति

    कोरबा,19 मई 2025(वेदांत समाचार) । उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि आमजनता विशेषकर समाज के अंतिम छोर तक खडे़ व गरीब निर्धन व्यक्ति के दुख-दर्द को दूर करने एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है और समूचे प्रदेश में चलाया जा रहा सुशासन तिहार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है, इसी कड़ी में राज्य के ग्रामीण व शहरी सभी क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।


    यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसढ़ राज्य व कोरबा जिले के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के तीसरे चरण में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम कोरबा के पं.रविशंकर नगर जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों निर्माण, जल प्रदाय, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्पत्तिकर, संपदा, अतिक्रमण, स्थापना, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सहित जिले के विभिन्न विभागों यथा राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कौशल विकास योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से आमनागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न शिकायतों, समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिविर में पहुंचकर वहॉं पर स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा प्रस्तुत मांग, शिकायत व समस्या संबंधी आवेदनों के विभागवार निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियां को दिए। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इन शिविरों में पहुंच रहे हैं, साथ ही किसी भी गांव, बस्ती में जाकर पेड़ के नीचे बैठकर लोगों के दुख-दर्द व समस्याओं की जानकारी लेकर उसके त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय इस बात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं कि सुशासन तिहार में प्रस्तुत की गई शिकायतों व समस्याओं का वास्तुविक रूप से गुणवत्तापूर्ण निराकरण हुआ है या नहीं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 28 निवासी सोनी, वार्ड क्र. 30 निवासी वैशाली चौहान, इंदू देवी, शाहीन रजा, समा परबीन व वार्ड क्र. 30 आरती चौहान को राशन कार्ड प्रदान किए। समाधान शिविर में निगम के प्रभारी आयुक्त विनय मिश्रा ने सुशासन तिहार-2025 के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्राप्त मांग, शिकायत व समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।

    सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम है सुशासन तिहार

    समाधान शिविर को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का सफल आयोजन किया जा रहा है, सुशासन तिहार का यह आयोजन सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम है, इसके माध्यम से एक ओर जहॉं प्रदेश की जनता की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विकास को सही गति व दिशा प्राप्त हो रही है, आमजनता की मांग एवं उनकी इच्छा के अनुरूप विकास कार्य किए जाने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है, इसके परिणाम स्वरूप कोरबा के सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

    प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से ले रहा प्रशासन

    इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त प्रत्येक मांग, शिकायत व समस्या को प्रशासन के अधिकारी पूरी गंभीरता से ले रहे हैं तथा उनका यथा संभव गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन लगातार सक्रिय रहकर लोगों की शिकायतों व समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण कराने के साथ ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण हुआ या नहीं, इस पर सतत नजर रख रहें हैं। कोरबा का सौभाग्य है कि लखनलाल देवांगन जैसे सहज, सरल व्यक्तित्व के हाथ में कोरबा के विकास एवं यहॉं के नागरिकों के दुख-दर्द को दूर करने की जिम्मेदारी प्राप्त हुई, जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

    सुशासन तिहार में अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय

    इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे प्रशासन के अधिकारियों ने सुशासन तिहार के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया है, जिसकी मैं सराहना करता हूॅं। उन्होने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि त्वरित निराकृत होने वाली समस्याओं का निराकरण के साथ ही ऐसी मांग व समस्याएं जो प्रक्रिया के तहत निराकृत होंगी, उनके संबंध में संबंधित आवेदकों को पूरी जानकारी प्रदान करें ताकि उन्हें इस बात की संतुष्टि हो सके कि हमारी मांग पूरी करने की दिशा में कार्य चल रहा है।


    इस अवसर पर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही पार्षद नरेन्द्र देवांगन, धनकुमारी गर्ग, गोपाल कुर्रे, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, दिनेश वैष्णव, ज्योति वर्मा, मीना शर्मा, सुधा झा, आकाश श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, राजेन्द्र राजपूत, निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, विशाल सिंह कंवर, गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, वैभव शर्मा, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामकुमार राठौर, संजय सिंह, आर.डी.भारद्वाज आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

  • बालको ने कार्यस्थल की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए

    बालको ने कार्यस्थल की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए

    कोरबा,19 मई (वेदांत समाचार)।  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया। इन पहलों के माध्यम से कंपनी ने सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के साथ ही कर्मचारियों एवं परिवहन भागीदारों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

    कंपनी ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य संयंत्र परिसर में कार्यरत विभिन्न परिवहन भागीदारों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाना था। इस सत्र में कोयला एवं ऐश के परिवहन से जुड़े 50 से अधिक ट्रांसपोर्ट भागीदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। परिवहनकर्ताओं को महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया तथा उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न मूल्यांकन मानकों के आधार पर चयनित कई ड्राइवरों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।

    परिवहन सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कंपनी ने आईएसओ 39001: रोड ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (आरटीएस) की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत चार दिवसीय व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य संगठन के भीतर सभी स्तरों पर परिवहन सुरक्षा को बेहतर बनाना है। अभियान के तहत कर्मचारियों को इंटरऐक्टिव सत्रों के माध्यम से सड़क से जुड़े जोखिमों की पहचान, कानूनी अनुपालन, और सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह पहल कंपनी की उस सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाना और सभी परिवहन गतिविधियों में मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करना है।

    इसके साथ ही संभावित घटनाओं की गहराई से जांच और विश्लेषण हेतु कंपनी ने इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण एक प्रोएक्टिव पहल के रूप में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य घटनाओं के मूल कारणों की पहचान करना, प्रभावी निवारक उपायों को लागू करना तथा प्रतिभागियों को आवश्यक जांच कौशल प्रदान करना था, ताकि जोखिमों को कम किया जा सके और कार्यस्थल पर सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

    ये सभी जागरूकता सत्र कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण हैं, जो सतत विकास और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने वाली बालको की नीति को दर्शाते हैं। कंपनी अपनी ‘सुरक्षा प्रथम’ नीति के तहत सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • BREAKING NMEWS:रिटायर्ड शिक्षक और पत्नी की घर में मिली लाश, बदबू से खुला राज…

    BREAKING NMEWS:रिटायर्ड शिक्षक और पत्नी की घर में मिली लाश, बदबू से खुला राज…

    रायगढ़,19 मई 2025(वेदांत समाचार)। शहर के चक्रधर नगर इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कसेर पारा में एक घर से तेज बदबू आने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक गोपाल लाल नगायच और उनकी पत्नी के शव बरामद किए। इस घटना ने पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा दिया है। चक्रधर नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि स्थानीय निवासियों ने गोपाल लाल के घर से असहनीय बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो घर के अंदर रिटायर्ड शिक्षक का शव और भीतरी कमरे में उनकी पत्नी की लाश मिली। स्थानीय निवासी कौशलेंश मिश्रा ने बताया कि गोपाल लाल उनके पड़ोसी थे और बदबू के कारण पुलिस को सूचित किया गया। मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं एक बेटा कोलकाता में नौकरी करता है, जबकि दो बेटियां रायगढ़ और रायपुर में रहती हैं।

    सभी को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में जबरन घुसपैठ या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

  • KORBA NEWS:गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का कनबेरी गौ धाम में हुआ शुभारंभ

    KORBA NEWS:गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का कनबेरी गौ धाम में हुआ शुभारंभ

    कोरबा,19 मई 2025(वेदांत समाचार) । श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के द्वारा संचालित गौ धाम कनबेरी में आज गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह उपस्थित हुए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सभी सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम गौ गोपाल के मंदिर व महाराजा अग्रसेन व गौमाता की पूजा अर्चना की गई,श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया है जिसमें यात्रा कोरबा जिले के लगभग 50 ग्रामों में गौमाता का प्रचार प्रसार किया जायेगा इसके साथ ही गौमाता का पूजन व प्रसाद का वितरण किया जायेगा ।

    ये भी पढ़ें: Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की फिल्म ने मचाया ‘गदर’, अमेरिका में रिलीज से पहले ही कमा डाले 100 करोड़

    विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव सिंह नें अपने उदबोधन में कहा कि हमें गौमाता की सेवा करनी चाहिए जिससे हमें पुण्य प्राप्त होता है ,मुख्य अतिथि गोपाल मोदी ने कहा कि आज खुशी का अवसर पर कि गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का शुभारंभ हो रहा है जिससे ग्रामों में गौमाता के प्रति जनजागरण होगा जिससे गौमाता की सेवा हो सकेगी इस यात्रा से हमें आने वाले बच्चों को भी गौ सेवा के संबंध में जागृत किया जा सकता है । गौरथ में गौमाता कि पूजा अर्चना कि गई व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा झंड दिखाकर गौ रथ को रवाना किया गया । गौ रथ कनबेरी से होते हुए बलपहरी जबेली, रंगवेल सराई श्रृगार अखरापाली नवापार रलिया भिलाई बाजार मुख्य मार्ग होते हुए अन्य ग्रामों में अपनी यात्रा करेगी. अग्रवाल सभा के सचिव गोपाल अग्रवाल व श्रीअग्रसेन गौ सेवा समिति के आनंद किशोर अग्रवाल अध्यक्ष जयंत अग्रवाल राजेश बसावतिया मुकेश बेरलिया राधेश्याम अग्रवाल शंकर लाल अग्रवाल राजकुमार मोदी गोपाल अग्रवाल अनिल अग्रवाल व कनबेरी ग्राम के सरपंच सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थि थे.

  • जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    • बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे:मुख्यमंत्री
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जान रहे योजनाओं की हकीकत
    • बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल

    रायपुर 19 मई 2025। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार आपके गाँव में आई है। हमने बीते डेढ़ वर्षों में राज्य के लोगों के हित में कार्य किया है। जो सरकार अच्छा काम करती है उनकी ही हिम्मत होती है जनता के बीच जाने की। सुशासन तिहार एक तरह से हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से सरकार योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति भी जान रही है।


    सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ आदिवासी ग्राम आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में हमारी सरकार बनी और डेढ़ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में लोकसभा,नगरीय निकाय,नगर पंचायत में हमारी सरकार बनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वादों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दुर्ग और अम्बिकापुर में भी राज्यवासियों को 3-3 लाख पीएम आवास दिये। इसके अलावा पीएम जनमन आवास और नक्सल क्षेत्रों में आत्म समर्पित परिवारों को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास प्लस में जिनका नाम है उनको भी आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों का वादा पूरा कर 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का निर्णय लिया। दो वर्ष से बकाया धान बोनस राशि भी दी। उन्होंने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वन्दन योजना की राशि उनके खाते में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला। जिनका नाम छूट गया है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है,आने वाले दिनों में छूटे हुए हितग्राहियों का नाम भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले हितग्राहियों के हित में निर्णय लेते हुए प्रति मानक बोरा की राशि 4 हजार से 5500 रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर हितग्राहियों को रामलला का दर्शन कराया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने बड़े-बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को प्रारंभ किया है। इस योजना से तीर्थ यात्रा के इच्छुक परिवार अन्य तीर्थ स्थल का लाभ उठा पाएंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ की है। इस योजना से सभी ग्राम पंचायत जुड़ेंगे और ग्रामीणों को गाँव में ही बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र में किसी भी योजना के हितग्राहियों को राशि निकालने में सुविधा होगी। वही जाति, निवास सहित अन्य दस्तावेज भी मिल पाएंगे। अभी 1460 पंचायत में यह प्रारंभ की गई है। इससे ग्रामीणों को बैंक तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।


    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ कार्यवाही भी कर रही है। उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के साथ सरकार ने नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इससे कोई अधिकारी नामान्तरण के नाम पर किसी को घुमा नहीं पायेगा। एक घण्टे से कम समय में नामांतरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने वाली यह सरकार सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी,कलेक्टर, एसपी आदि उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने बेलगहना में कॉलेज,आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन की घोषणा की

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आमागोहन के समाधान शिविर में आई मांग को ध्यान रखकर बेलगहना में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने आमागोहन सहित आसपास के ग्रामों में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 33 केव्ही का विद्युत सब स्टेशन और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।

    समाधान शिविर में पहुँचे बिलासपुर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में शिविर का आयोजन कर आवेदन लिए गए। मुख्यमंत्री जी हर छोटे छोटे गाँव में जा रहे हैं। गाँव की समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है। यह सौभाग्य है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत वे बिलासपुर जिले के अंतिम छोर के आदिवासी क्षेत्र के गाँव आमागोहन आये। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बनने के कुछ दिनों के भीतर ही मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। अब वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने गाँव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने बेलगहना में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज,आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य मांग भी रखी।

    शासन की योजनाओं से जीवन में आया बदलाव

    समाधान शिविर में पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, पीएम सम्मान निधि के किसानों ने योजना का लाभ उठाकर जीवन में आए बदलाव को बयां किया। पीएम आवास की हितग्राही छोटे लाल ने बताया कि पहले वे खपरैल वाले मिट्टी के घर में रहते थे। इससे साँप,बिच्छु का खतरा बना रहता था। अब पक्का मकान बनने से बारिश के दिनों में होने वाली समस्या दूर हो गई है। महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती विमला बाई पुरी ने बताया कि उन्हें मार्च 2024 से महतारी वन्दन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी नतनी वामिका पुरी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में किया है ताकि भविष्य में इस राशि का उपयोग पढ़ाई के लिए हो सके। पीएम जनमन अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही दिलेशरी खुसरो ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका आयुषमान कार्ड बना है। इससे 5 लाख तक का उपचार हो पायेगा।

    दसवीं-बारहवीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित, दी शुभकामनाएं

    आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने 10वी-12वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दसवीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली महिमा पटेल, स्नेहा सेन, बारहवीं की वर्षा पाण्डेय को सम्मानित कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास के हितग्राही छतौनी लाल,नरबदिया बाई,समरीत बाई को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने बिहान के महिला समूहों, सहकारिता, उद्यान,राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री को छात्र दीपिका और देवी सिंह खुसरो ने हाथ से बनाई मुख्यमंत्री की पोट्रेट भी भेंट की।

    2265 में 2212 आवेदन का किया गया निराकरण

    समाधान शिविर आमागोहन क्लस्टर में कुल 2265 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे से 2212 का निराकरण कर दिया गया है। इस क्लस्टर में 11 गाँव आमागोहन, सोनपुरी, तुलुप,नगोई, नवगांव सोनसाय,मोहली, खोंगसरा, डाँड़बछाली, टांटीधार, बिटकुली शामिल है।