Tag: hindi news

  • Accident News:नेशनल हाइवे 63 पर कार और बाइक की टक्कर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत….

    Accident News:नेशनल हाइवे 63 पर कार और बाइक की टक्कर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत….

    जगदलपुर,07मार्च 2025। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार में सवार कांग्रेस से जगदलपुर के पूर्व MLA रेखचंद जैन समेत अन्य कांग्रेसी बाल-बाल बच गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, हादसा बास्तानार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के नेता बास्तानार गए हुए थे। वे सभी बीजापुर की तरफ से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। वहीं एक बाइक सवार युवक जगदलपुर की तरफ से बीजापुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

  • CG Crime : आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटने वाला आरोपियों गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी…

    CG Crime : आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटने वाला आरोपियों गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी…

    महासमुंद,06 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । महासमुंद पुलिस ने एक खतरनाक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला सहित दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। गिरोह पर ट्रक लूटने और तीन मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है।

    बता दें कि यह गिरोह महासमुंद क्षेत्र में सक्रिय था और घूम-घूमकर चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों ने हाल ही में एक ट्रक लूटने की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उन्होंने ड्राइवर और सहयोगियों की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर उन्हें बेहोश कर दिया और ट्रक की सामान लूट लिया। इसके अलावा, गिरोह ने तीन मोटरसाइकिल चोरी करने की घटनाओं को भी अंजाम दिया था।

    थाना तुमगांव और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के एक महिला सहित दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

  • CG CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दी पार्ट-टाइम वर्क की लालच, युवती से 1.85 लाख की ऑनलाइन ठगी

    CG CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दी पार्ट-टाइम वर्क की लालच, युवती से 1.85 लाख की ऑनलाइन ठगी

    बिलासपुर,06 मार्च 2025 (वेदांत समाचार): बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक युवती को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पार्ट-टाइम वर्क का झांसा दिया और 1 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवती को ब्रांड प्रमोशन के बदले रोजाना पेमेंट देने का लालच दिया गया, लेकिन जब रकम बढ़ती गई और पैसे वापस नहीं मिले, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ।

    यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां लिशा उरांव नाम की युवती को सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम वर्क का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, फिर टेलीग्राम पर टास्क दिए गए। शुरुआत में 5000 रुपये निवेश कर 6500 रुपये का लाभ देने की बात कही गई, लेकिन धीरे-धीरे उनसे 1.85 लाख रुपये १० अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी, तो हर बार नए भुगतान की मांग की जाती रही। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 66D-LCG और 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा का कोरबा आगमन पर जोरदार स्वागत

    सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा का कोरबा आगमन पर जोरदार स्वागत

    कोरबा,06 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। गाजियाबाद में “समाज रत्न” से सम्मानित होने के पश्चात सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा का कोरबा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड 16 के पार्षद रामकुमार साहू ने अपने समर्थकों के साथ कोरबा रेलवे स्टेशन सीतामढ़ी चंदेला होटल के समीप साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर पंप हाउस वार्ड के पूर्व पार्षद व मेयर इन काउंसिल के सदस्य रामकिशोर यादव उर्फ दादू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट नगर में छत्तीसगढ़ अखबार वितरण संघ जिला इकाई कोरबा के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में विनोद सिन्हा को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल, जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर, रामायण, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, ओंकार गुप्ता, शंकर दिव्य, अखिलेश राठौर, कृष्णा निर्मलकर, हेमंत जांगड़े आदि उपस्थित थे।

  • कोरबा में हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न….

    कोरबा में हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न….

    कोरबा,06 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के आज दिनांक 06 मार्च 2025 को हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा विषय इतिहास, व्यवसाय, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राईन्ग एवं पेंटिंग का जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण में पाया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित होना पाया गया। जिले में नकल प्रकरण निरंक है।

    जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि परीक्षा में कुल 3264 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिनमें से 869 छात्र इतिहास विषय, 2094 छात्र व्यवसाय विषय, 262 छात्र कृषि विज्ञान के तत्व विषय और 4 छात्र गणित, ड्राईन्ग एवं पेंटिंग विषय में उपस्थित थे।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

  • RAIPUR BIG BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत….

    RAIPUR BIG BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत….

    रायपुर,06मार्च 2025 (वेदांत समाचार) ।छत्तीसगढ़ अब हादसों का गढ़ बन गया है, आए दिन सड़के खून से लाल हो रही है, रोजाना लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है, फिर भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे है। दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेलगाम रफ्तार मानी जाती है, इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हवा से बाते करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करते है और हादसे का शिकार हो जाते है। वहीं गुरुवार की दोपहर को राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रायपुर की है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुशार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई, वहीं सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

  • RAIPUR :रीएजेंट सप्लाई महाघोटाले में: IAS चंद्रकांत वर्मा से EOW ने की 6 घंटे तक पूछताछ…

    RAIPUR :रीएजेंट सप्लाई महाघोटाले में: IAS चंद्रकांत वर्मा से EOW ने की 6 घंटे तक पूछताछ…

    रायपुर,06मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । रीएजेंट और उपकरणों की सप्लाई की आड़ में हुए 660 करोड़ के महाघोटाले में पहली बार सीजीएमएससी के पूर्व एमडी एवं आईएएस अफसर चंद्रकांत वर्मा से ईओडब्लू की टीम ने पूछताछ की है। कार्पोरेशन में हुए दस्तावेजों की छानबीन गिरफ्तार मोक्षित कार्पोरेशन के एमडी से मिली जानकारी के आधार पर लगभग 6 घंटे तक उन पर कई तरह के सवाल दागे गए हैं। मामले में जल्दी ही ईओडब्लू द्वारा दूसरी बड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना है। इस मामले से जुड़े मोक्षित कार्पोरेशन के एमडी शशांक चोपड़ा जेल में हैं।

    सूत्रों के मुताबिक ईओडब्लू की टीम ने काफी दिनों तक चोपड़ा से मिली जानकारी के आधार पर सीजीएमएससी के कार्यालय जाकर दस्तावेजों को खंगालती रही। इस प्रकरण में कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। दवा कार्पोरेशन से कुछ महीने पहले हटाई गई एक महिला अधिकारी कई बार ईओडब्लू के चक्कर लगा चुकी है। इस मामले में सीजीएमएससी के तात्कालीन एमडी एवं आईएएस अधिकारी चंद्राकांत वर्मा को तलब किया गया था। दो दिन पहले उन्हें ईओडब्लू के कार्यालय में हुई गड़बड़ी के मामले में लंबी पूछताछ हुई है। स्वास्थ्य विभाग के इस सबसे बड़े घोटाले में दवा कार्पोरेशन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य संचालनालय से जुड़े कई अफसर शामिल हैं।

    खराब हो रही दवाओं पर चुप्पी
    इस प्रकरण में स्वास्थ्य केंद्रों में सप्लाई किया गया करोड़ों का केमिकल खराब हो चुका है और उतने की एक्सपायर होने की स्थिति में हैं। सप्लाई हुए सीबीसी सहित अन्य मशीनों का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। इन उपकरणों और रीएजेंट के सदुपयोग के दावे वर्तमान अधिकारियों द्वारा किया गया था मगर अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों तक जरूरी रीएजेंट और दवाओं की सप्लाई अब तक सामान्य नहीं हो पाई है।

    न्यायिक रिमांड पर जेल
    जनवरी के अंतिम दिन में विभिन्न ठिकानों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार मोक्षित कार्पोरेशन के एमडी शशांक चोपड़ा अभी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। 24 फरवरी को उसकी न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ाई गई थी। उसकी अगली पेशी 9 मार्च को होगी।

    नहीं हटे अफसर
    सीजीएमएससी में काम कर कुछ अफसरों को ईओडब्लू की जांच का हवाला देकर हटाने की सिफारिश की गई थी। विभागीय सहमति मिलने के बाद भी अब तक वे दवा कार्पोरेशन में अपनी सेवा दे रहे हैं। इन अफसरों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर नए लोगों को जिम्मेदारी देने के मामले को ऊपरी दबाव के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसके अलावा सीजीएमएसी कार्यालय अभी भी कड़ी सुरक्षा में हैं। कार्यालय से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों की भीतर एंट्री पर मनाही है।

  • BREAKING NEWS:घर में घुसकर महिला पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला….

    BREAKING NEWS:घर में घुसकर महिला पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला….

    सक्ती,06मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। जिले में घर में घुसकर महिला पर टांगी से हमला किया गया है, महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना 3 मार्च की है, घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला चंद्रपुर थाना का मामला है।

    जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के ग्राम पेंड्ररुवा निवासी मीना पटेल उम्र 34 साल घर के बेडरूम में थी, तभी अचानक दोपहर 1 बजे के करीब एक नकाबपोश बदमाश कमरे के अंदर घुसकर टांगी से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर फरार हो गया। महिला के सिर में टांगी से 10 बार से अधिक जान लेवा हमला किया गया है। हमले में महिला मीना पटेल खून से लतपथ थी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आई सी यू में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • CG NEWS:सरकारी चावल हड़पने के लिए खाद्य विभाग में APL को BPLराशन कार्ड बना दिया, कार्रवाई नहीं होने पर विधायक भड़के….

    CG NEWS:सरकारी चावल हड़पने के लिए खाद्य विभाग में APL को BPLराशन कार्ड बना दिया, कार्रवाई नहीं होने पर विधायक भड़के….

    बिलासपुर,06 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । बिलासपुर में सरकारी चावल हड़पने के लिए खाद्य विभाग में APL (अबोव पावर्टी लाइन) को BPL(बिलो पावर्टी लाइन) राशन कार्ड बना दिया गया। बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े में खाद्य नियंत्रक की भूमिका पर सवाल उठाए गए। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। बेलतरा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने मामला विधानसभा में उठाया, अधिकारियों के गोलमोल जानकारी देने और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के जवाब पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि संबंधित विभाग के दोषी और जिम्मेदार अधिकारी के बजाए दूसरे अधिकारी से जांच कराई जाए।

    जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दूसरे अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए। दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के कई दुकानों में उचित मूल्य की दुकानों में चावल में गड़बड़ी हुई, तब इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। इस दौरान जिस दुकान में चावल में हेराफेरी की गई है, उसी दुकान में फूड विभाग के अफसरों ने दूसरी दुकानों को भी संलग्न कर दिया, ताकि फर्जी राशन कार्ड से चावल उठाव किया जा सके। शुरूआती जांच में पता चला कि फर्जीवाड़ा कर बड़ी संख्या में कार्ड बनाए गए हैं। इसमें खास बात यह है कि जिनका कार्ड बनाया गया है, उन उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी तक नहीं है। इस गड़बड़ी में विभाग के खाद्य नियंत्रक सहित अन्य अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका है।

  • छत्तीसगढ़: प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से मिली थोड़ी राहत,4 डिग्री तक लुढ़का पारा,48 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगा तापमान

    छत्तीसगढ़: प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से मिली थोड़ी राहत,4 डिग्री तक लुढ़का पारा,48 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगा तापमान

    रायपुर,06 मार्च (वेदांत समाचार)।weather update प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान दिन का पारा 2 से 3 डिग्री और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है, उसके बाद तापमान बढ़ेगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2-3°C तक की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में राजनांदगांव जिला सबसे गर्म बना हुआ है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    रायपुर में 3 डिग्री गिरा दिन का तापमान 

    मंगलवार को दिन का तापमान 36.8 डिग्री रहा जो बुधवार को 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रात का पारा 22.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

    बिलासपुर में दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा

    प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। बिलासपुर में दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो बुधवार को गिरकर 32.3 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 21.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    सरगुजा संभाग में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम

    संभाग के जिलों में दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री कम था।