Tag: hindi news

  • BREAKING NEWS:दो भाइयों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

    BREAKING NEWS:दो भाइयों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

    बिलासपुर,04 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज साइकिल के लिए दो भाइयों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    गुमशुदगी से खुला हत्या का राज

    मृतक की मां बालकुंवर भैना ने 28 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा मिलाप सिंह भैना 22 फरवरी की रात से लापता है। उन्होंने बताया कि गांव का सतबीर यादव उसे घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने सतबीर यादव और उसके भाई देवनाथ यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुख्ता सबूत मिले तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

    साइकिल बेचने पर कर दी हत्या

    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मिलाप सिंह भैना ने सतबीर यादव से कुछ घंटों के लिए साइकिल मांगी थी, लेकिन उसने उसे बेचकर पैसे खर्च कर दिए। यह जानकर दोनों भाई गुस्से में आ गए और 22 फरवरी की रात 10 बजे मिलाप को घर बुलाकर उसके दोनों पैर बांध दिए। फिर लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को अजगरमाडा जंगल के डेम के पास जलाकर राख कर दिया।

    पुलिस ने बरामद किए अवशेष

    पुलिस ने घटनास्थल से राख, हड्डियों के अवशेष, एक जोड़ी चप्पल और गमछा बरामद किया, जिसे मृतक की मां ने पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों सतबीर यादव और देवनाथ यादव के खिलाफ धारा 103(1), 238, 61, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • RAIPUR:4 मार्च की शाम शहर की 32 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी

    RAIPUR:4 मार्च की शाम शहर की 32 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी

    रायपुर,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। नगर निगम फिल्टर प्लांट की 1400 MM व्यास की रॉ-वाटर पाइपलाइन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत कार्य के चलते 4 मार्च की शाम शहर की 32 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी. कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि मरम्मत में लगभग 10 घंटे शटडाउन किया जाएगा.

    जिसके चलते 150 एमएलडी के 28 और 80 एमएलडी प्लांट के 4 ओवरहेड टैंक में शाम को सप्लाई के लिए पानी का भराव नहीं हो पाएगा. मंगलवार की शाम इन टंकियों से पानी नहीं मिलेगा. 5 मार्च की सुबह सप्लाई यथावत कर दी जाएगी. सुधार कार्य के चलते 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टैंक बैरनबाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग ओवरहेड टैंक शामिल हैं.

  • “कोरबा में डॉक्टर की लापरवाही: मरीज़ का हाथ कटवाना पड़ा, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित”

    “कोरबा में डॉक्टर की लापरवाही: मरीज़ का हाथ कटवाना पड़ा, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित”

    कोरबा,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। एक सरकारी डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज़ को अपना हाथ कटवाना पड़ा। पीड़ित पुरुषोत्तम लाल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र प्रेषित किया, जिसमें उन्होंने डॉक्टर विशाल सिंह राजपूत पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    पुरुषोत्तम लाल सोनी ने बताया कि उन्हें गर्मी के कारण कमजोरी लगने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर विशाल सिंह राजपूत ने उन्हें ग्लूकोज बाटल चढ़ाने के लिए अपातकालिन वार्ड में रखा, लेकिन गलत तरीके से नस में निडील लगाने से उनके हाथ में सूजन आ गई।

    पुरुषोत्तम लाल सोनी ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर और नर्स को अपनी तकलीफ बताई, लेकिन उन्होंने अनदेखा किया। इसके बाद उनके हाथ में इंफेक्शन हो गया और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका ऑपरेशन कर हाथ काटना पड़ा।

    इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुरुषोत्तम लाल सोनी न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं न्याय चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दोषी डॉक्टर को सजा मिले।”

    इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच मेडिकल टीम गठित कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध अविलंब उपलब्ध कराने हेतु संयुक्त संचालक जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा को अग्रेषित किया है। 4 अक्टूबर 2024 को लिखे पत्र पर आज पर्यंत जांच/कार्रवाई/FIR लंबित है।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वितीय बजट को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सराहा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वितीय बजट को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सराहा

    कोरबा,04 मार्च (वेदांत समाचार)। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विष्णुदेव सरकार के द्वितीय बजट को “सर्वे भवन्तु सुखिन:” और ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट का सूत्रवाक्य इस बार ज्ञान से गति की ओर है, जिसमें सुशासन, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास और औद्योगिक विकास पर जोर दिया गया है।

    मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस बार उद्योग विभाग के बजट को तीनगुना कर 1400 करोड़ रुपये किया गया है। इससे नए औदोगिक क्षेत्रों की स्थापना, वर्तमान औदोगिक क्षेत्रों का विकास और उद्योगों को अधिक अनुदान दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ने 2024-25 में 7.51% की विकास दर हासिल की है, जो राष्ट्रीय औसत से 6.37% अधिक है। उद्योगों का 48% योगदान आर्थिक सशक्तिकरण को दर्शाता है, जो इस बजट से और बढ़ेगा। इसके साथ ही, युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों, शासकीय कर्मियों और सुरक्षा के साथ-साथ अधोसंरचना विकास समेत सभी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

  • बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    बिलासपुर,03मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवी प्रसाद कुर्रे है, जो कि ग्राम भौवाकापा थाना कोटा का निवासी है।

    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल से अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड किए थे, जो कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

  • जांजगीर-चांपा:कलेक्टरआकाश छिकारा ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं….

    जांजगीर-चांपा:कलेक्टरआकाश छिकारा ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं….

    जनदर्शन में आज कुल 44 आवेदन हुए प्राप्त

    जांजगीर-चांपा,03 मार्च 2025(वेदांत समाचार): कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


    आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा कि ग्राम हरदी निवासी राम गोपाल साहू द्वारा राशन कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत परसाही (बाना) निवासी अरविंद द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम पंचायत चंडीपारा (ऊरैहा) के निवासी उमा सोनवानी द्वारा बी 1 खसरा में नक्शा दर्ज करने, भूपेन्द्र रोहिदास द्वारा सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप लगावाने, तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी श्रीमती ललिता बाई देवांगन द्वारा मितानिन प्रोत्साहन राशि दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत पिसौद निवासी पतराम साहू द्वारा मुआवजा राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

  • BREAKING NEWS:रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाईलेरिया मुक्ति अभियान 172013 लोगों को खिलाई गई दवा…

    BREAKING NEWS:रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाईलेरिया मुक्ति अभियान 172013 लोगों को खिलाई गई दवा…

    अम्बिकापुर,03मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाईलेरिया (हॉथीपांव) संक्रमण से बचाव हेतु जिले में कलेक्टर विलास भोस्कर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को के निर्देशन में 27 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन गतिविधि अंतर्गत ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवाईयों (एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. एवं आइवरमेक्टीन) योग्य व्यक्तियों को डीओटी पद्धति के अनुरूप खिलायी जा रही है। 27 फरवरी से 2 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बूथ लगाकर कुल 172013 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी एवं 3 से 10 मार्च तक घर-घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी एवं छुटे हुये योग्य व्यक्तियों को 11 से 13 मार्च तक दवा सेवन कराया जाएगा।

    कार्यक्रम के नोडल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दवाईयों के सेवन से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती। यदि किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव हो तो परजीवी के मरने के कारण होती है, इससे घबरायें नहीं। फिर भी यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या दवा सेवन पश्चात् हो तो 108 एवं जिला स्तरीय कंट्रोल टीम 9238360399 तथा रैपिड रिस्पॉस टीम से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों से उचित परामर्श एवं स्वास्थ्यगत सेवायें ले सकते है। इन दवाईयों का वितरण नहीं किया जायेगा। इन्हे स्वास्थ्य कर्मियों (दवा प्रशासक) के समक्ष खिलायी जायेगी। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान निम्न बातों का ध्याना आवश्यक है खाली पेट दवा सेवन नहीं करना है। 02 से 05 वर्ष के बच्चों को केवल डी.इ.सी. एवं एल्बेंडाजोल की दवा दी जानी है। आइवरमेक्टिन की दवा हेतु आयु 05 वर्ष से ऊपर एवं हाईट 90 से.मी. होना अनिवार्य है। स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले सप्ताह के भीतर आइवरमेक्टिन की दवा नहीं दी जानी है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को दवा नहीं दिया जाना है।

  • BIG BREAKING: सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म पत्नी मायके गई तब घटना को दिया अंजाम…

    BIG BREAKING: सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म पत्नी मायके गई तब घटना को दिया अंजाम…

    दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका की लूट ली इज्जत….

    रायगढ़ ,03मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का दो अलग अलग मामला सामने आया है। जिसमें एक मामले में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का रेप किया। दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म कायम किया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अपने मायके गांव गई थी, घर में सौतेला पिता के साथ बेटी अकेली थी। तभी मौका पाकर जबरन सौतेला पिता ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

    जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को देते हुए खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी। इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है और उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

    दुष्कर्म करने के बाद किया शादी से इंकार
    दूसरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जिसमें 19 साल की युवती का मुलाकात 11 जनवरी 2024 को ढिमरापुर जगतपुर में रहने वाला राज रात्रे से हुई थी।

    तब प्यार का इजहार कर राज उसे शादी करने की बात कहने लगा। इससे दोनों के बीच मोबाईल में बात होने लगी और 27 मई को राज रात्रे अपनी प्रेमिका को घुमाने ले गया।

    इस दौरान राज को पता चला कि युवती के घर में उसके परिजन नहीं हैं, तो जिद कर रात के समय उसके घर में रूक गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी
    फरवरी तक लगातार उसने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार करते हुए उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना जूटमिल थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • KORBA:डबल इंजन की सरकार का तेज गति से विकास करने वाला बजट:- हितानंद अग्रवाल

    KORBA:डबल इंजन की सरकार का तेज गति से विकास करने वाला बजट:- हितानंद अग्रवाल

    कोरबा,03मार्च 2025 (वेदांत समाचार) :नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद हितानंद अग्रवाल ने बजट का स्वागत किया है, श्री अग्रवाल ने कहा कि बजट में नगर निगम क्षेत्र जो हमारे छत्तीसगढ़ के 14 बड़े नए निकाय हैं, नगर निगम हैं. इनमें नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना है. इसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे सभी वार्डो के विकास कार्यों में गति आएगी |

    श्री अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास को गति दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त धन सुनिश्चित किया गया है। दालों के समर्थन मूल्य के फैसले से किसानों में खुशी है। सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। सरकार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ कामकाजी महिला छात्रावासों के लिए आवंटन बढ़ाकर महिलाओं के पक्ष में काम कर रही है।

  • CG BREAKING:बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला, अत्यधिक तीव्र गति से होगा प्रदेश का विकास :- बद्री अग्रवाल

    CG BREAKING:बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला, अत्यधिक तीव्र गति से होगा प्रदेश का विकास :- बद्री अग्रवाल

    रायपुर,03 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है, सरकार ने बजट में स्टार्टअप के लिए प्रावधान लागू किया है जिससे प्रदेश में 10 हजार से अधिक युवाओ भर्ती होगी साथ ही युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रावधान इस बजट में किया गया है 3 हजार नए बस्तर फाइटर की भर्ती होगी जो कि स्वागतयोग्य है |

    शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का स्थापना की जाएगी, इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. नइसके अलावा 12 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी. इस बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे, आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड किया जाएगा, इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है |