Tag: hindi news

  • DMF घोटाला मामले में ACB/EOW ने 2 अन्य आरोपी माया वारियर और मनोज द्विवेदी को गिरफ्तार किया

    DMF घोटाला मामले में ACB/EOW ने 2 अन्य आरोपी माया वारियर और मनोज द्विवेदी को गिरफ्तार किया

    रायपुर,06 मार्च (वेदांत समाचार)। DMF घोटाला मामले में ACB/EOW ने 2 अन्य आरोपी माया वारियर और मनोज द्विवेदी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ईडी की गिरफ्तारी के बाद से जेल में थे. स्पेशल कोर्ट ने 10 मार्च तक दोनों आरोपी को पुलिस रिमांड पर एसीबी/ईओडब्ल्यू को सौंपा हैं.

    डीएमएफ घोटाले में तीन दिन पहले ही एसीबी/ईओडब्ल्यू ने रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था. तीनों को EOW ने रायपुर कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड मांगी थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर सौंपा. आज 6 मार्च तक EOW की टीम तीनों से पूछताछ करेगी. इससे पहले सोमवार को ही कोल घोटाले में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. यह जमानत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज मामले में दी गई.

  • BREAKING:कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को शासन ने किया निलंबित

    BREAKING:कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को शासन ने किया निलंबित

    रायपुर,06 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रायपुर-विशाखापट्नम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरिडोर के सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता की।

    निलंबन आदेश में कहा गया है कि शशिकांत कुर्रे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रभावित भूमि का अवैध रूप से खाता विभाजन और खसरों का बटांकन की कार्यवाही की। इससे निजी भूस्वामियों को वास्तविक मुआवजा राशि में वृद्धि हुई और शासन को आर्थिक क्षति हुई।

    इस मामले में शशिकांत कुर्रे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनका मुख्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

  • गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु

    गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु

    रायपुर, 05 मार्च 2025 – बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और कर्मस्थली गिरौदपुरी में आयोजित गुरूदर्शन मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे और भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल
    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस बार मेले को भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है, जो पूर्व में 25 लाख रुपए थी। इसके साथ ही, मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड के निर्माण की भी घोषणा की गई है।

    सुविधाओं और सुरक्षा का विस्तार
    इस वर्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। मेले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिसमें चिकित्सा सहायता केंद्रों की संख्या 2 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है और एंबुलेंस की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 की गई है।

    अन्य सुविधाएं
    निःशुल्क भोजन सेवा को भी विस्तार देते हुए अब 24 स्थानों पर 212 समूहों द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिसमें स्थायी नल कनेक्शन की संख्या 110 से बढ़ाकर 195 कर दी गई है और पानी टैंकरों की संख्या 8 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।

    सुरक्षा व्यवस्था
    मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम की संख्या 3 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, सुरक्षा बलों की संख्या 450 से बढ़ाकर 1150 की गई है और पहली बार 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

  • Raipur Breking: धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी बिट्टू गिरफ्तार….

    Raipur Breking: धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी बिट्टू गिरफ्तार….

    रायपुर,05 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । खमतराई थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत रावाभाठा स्थित आरटीओ गेट के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी बिट्टू निषाद पिता जगन्नाथ निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी मौली माता चौक रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 249/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

  • बिलासपुर में चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ाया 20 क्विंटल लोहा, टीन और छड़ें जब्त ….

    बिलासपुर में चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ाया 20 क्विंटल लोहा, टीन और छड़ें जब्त ….

    बिलासपुर ,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : बिलासपुर जिले की कोटा पुलिस ने चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में चोरी का लोहा ले जाया जा रहा है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चल रहे चेतना अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने लखोदना मोड़ के पास रेड की।

    जरहागांव (मुंगेली) से कोटा की ओर जा रहे ट्रक (नंबर CG 11 AB 0615) से 20 क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया गया। इसमें टीन और छड़ें शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। ट्रक की कीमत 2.5 लाख रुपए है।

    पुलिस ने मामले में बरेला निवासी सोनू राम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ….

    रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ….

    रायपुर,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े बुकियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी कार (जगुआर) में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहे थे।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मास्टर आईडी, आधा दर्जन मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सट्टेबाजों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में, खासकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर भारी मात्रा में सट्टा लगाया जा रहा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच और रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जांच में सामने आया कि ये आरोपी Classic777, Bet999 जैसी कई ऑनलाइन बेटिंग आईडी के मास्टर थे, जिनके माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, ऑनलाइन कैसीनो और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स में सट्टा चला रहे थे।

  • गेवरा:आमगांव दर्रा खांचा के निवासी खदान नजदीक आ जाने के कारण दहशत भरे जिंदगी जीने को है मजबूर

    गेवरा:आमगांव दर्रा खांचा के निवासी खदान नजदीक आ जाने के कारण दहशत भरे जिंदगी जीने को है मजबूर

    0.यहां के निवासी अपने मकान को तोड़कर जाने को हैं लेकिन प्रबंधन अभी तक मौजा राशि नहीं दिया है जिस कारण कुछ गिने चुने लोग दर्रा खांचा में ही निवासरत है.

    संवाददाता विनोद उपाध्याय/ कोरबा ,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार)।हरदी बाजार एस ई सी एल दीपका गेवरा कोयला ओपन खदान से लगा ग्राम आमगांव दर्रा खांचा के निवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं एस ई सीएल प्रबंधन एवं निजी संस्था कलिंगा कंपनी के द्वारा मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है जो की एसईसीएल दीपका के प्रबंधक एवं निजी कंपनी से के द्वारा खदान किनारे बसे दर्राखांचा के निवासियों का अभी तक मौजा राशि नहीं बन पाया है जिस कारण खदान के किनारे बसे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है रोजाना घर से कुछ ही दूरी पर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है साथ ही धुलदस्ट का गुब्बार पूरे घरों पर छा जा रहा है ऐसा लगता है कि मानो भूकंप आ गई हो और घर भर भरा कर गिर ना जाए इसलिए यहां के निवास रत दोपहर को अपने घरों से बाहर हैवी ब्लास्टिंग होने का इंतजार करते हैं तब कहीं जाकर अपने घरों पर रहते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग किस तरह से जिंदगी जी रहा है जिस कारण दर्रा खांचा के निवासी बड़ी दहशत के साथ जी रहे हैं जबकि यहां के निवासी बताते हैं कि एस ई सी एल गेवरा प्रबंधक के द्वारा भूमि अधिग्रहण कर दीपका खदान को सौंप दिया है और मौजा राशि गेवरा खदान प्रबंधक दे रहा है जिसकी राशि अभी तक नहीं बन पाया है लोग मौजा राशि के लिए बार-बार प्रबंधक के सामने जा रहा है फिर भी मौजा राशि नहीं बना रहा है जब की हम अपने मकान को छोड़ने को तैयार है फिर भी हमारा मौजा राशि नहीं बनाया जा रहा है और हम लोग खदान नजदीक आ जाने के कारण दहशत भरे जिंदगी में जी रहे हैं कलिंगा कंपनी के प्रबंधन के द्वारा प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए लगातार मिट्टी खनन को आगे बढ़ाते जा रहा है ,देखना होगा कि ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या को कब तक दूर हो पता है ।

    https://twitter.com/vedantsamachar1/status/1897221932875133349

    राजू राठौर..निवासी खदान नजदीक आ गई है बहुत ही दहशत भरे जिंदगी जी रहे हैं जो कि मेरे माता एवं पिता के नाम पर मकान का नापी हुआ है जिसकी अभी तक मौजा राशि नहीं बन पाया है जबकि हम अपने मकान को छोड़ने के लिए तैयार हैं इसके बावजूद एस ई सी एल प्रबंधन मौजा राशि नहीं दे रहा है दोपहर को हैवी ब्लास्टिंग के समय हमें अपने घर से बाहर निकल कर रहना पड़ता है साथ ही छोटा बच्चा है डर लगा रहता है की खदान के साइड में ना चली जाए और कलिंगा कंपनी अपना प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए मिट्टी का खनन करते हुए घर के नजदीक खदान पहुंच गया है।

    रामशंकर राठौर..निवासी दर्रा खांचा में निवास करते हैं जहां पर परिवार के साथ रहते हैं और खदान नजदीक आ गई है एसईसीएल महाप्रबंधक के द्वारा लगातार अपना प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए रोजाना हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है और कलिंगा कंपनी को मिट्टी खनन के लिए दिया गया है और हमारे मकान का मौजा राशि नहीं बन पाई है जिस कारण हम बहुत बड़े दहशत में है हमारे मकान का मौजा राशि जल्द से जल्द दिया जाए ।

  • Accident News:बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, पहिए से कुचला सिर मौके पर ही युवक की मौत…..

    Accident News:बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, पहिए से कुचला सिर मौके पर ही युवक की मौत…..

    बिलासपुर,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार): बिलासपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान ट्रेलर का पहिए युवक के सिर को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

    टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10. 30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि रायपुर तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर मस्तूरी की ओर जा रही थी। अभी ट्रेलर धूमा और सिलपहरी बाइपास पर पहुंची थी। उसी समय बाइक सवार युवक जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे युवक बाइक से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक का सिर ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मोबाइल से परिजन को दी जानकारी
    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान की युवक की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल पर काल किया। इसमें पता चला कि युवक बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली का रहने वाला था। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    हादसे के बाद भाग ट्रेलर लेकर भागा चालक
    इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के साथ ही टोल प्लाजा से ट्रेलर की जानकारी जुटाकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

  • BREAKING NEWS:रायपुर में गिरफ्तार तस्कर को दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई….

    BREAKING NEWS:रायपुर में गिरफ्तार तस्कर को दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई….

    रायपुर ,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । मरीन ड्राइव के पास कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. ये सजा पंकज कुमार सिन्हा, विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) के कोर्ट द्वारा सुनाई गई है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक तेलीबांधा थाना के मौलीपारा निवासी दयाराम रादव (32) पिता राहुल यादव के खिलाफ 29 जून 2021 को तेलीबांधा थाना पुलिस ने 9 बोतल कफ सिरप और 16 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एनडीपीएस की दो अलग-अलग धाराओं पर मामला दर्ज किया गया था. अब कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ 5-5 साल कैद और 1 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है, कोर्ट ने दोनो धाराओं के तहत सुनाई गई सजा एक साथ भुगताने का फरमान सुनाया है.

  • कोरबा:  जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही, पोस्टमॉर्टम के लिए 3 घंटे बाद पहुंचे….

    कोरबा:  जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही, पोस्टमॉर्टम के लिए 3 घंटे बाद पहुंचे….

    कोरबा ,05मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । कोरबा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। SECL की कुसमुंडा कोल परियोजना में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर नंद लाल चौहान की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में देरी हुई।

    “नंद लाल की तबीयत रात में अचानक बिगड़ी। परिजन उन्हें पहले बांकी स्थित SECL के विभागीय अस्पताल ले गए। वहां से एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। दोनों जगह इलाज से मना कर दिया गया। रात करीब दो बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    “सुबह 11 बजे पंचनामा पूरा हो गया। लेकिन दोपहर दो बजे तक डॉक्टर पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं पहुंचे। मृतक के परिजन शाकिर अंसारी ने बताया कि प्रबंधन से शिकायत करने के बाद ही डॉक्टर आए।”

    “मृतक बिहार का रहने वाला था। परिजनों को शव को बिहार ले जाना था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस तरह की लापरवाही पहली बार नहीं हुई है। प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।”