कोरबा,13 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास में 14 मार्च की सुबह 9 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रति वर्ष की भांति मंत्री श्री देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह में अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मानस शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा विधानसभा, कटघोरा विधानसभा, सभी उपनगरीय क्षेत्र समेत जिले के कार्यकर्ताओं को होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है
Tag: Dhamtari News
-

CG BREAKING :शराब परोसने वाले महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त
कटघोरा,13 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए कुल 158 मुखौटे भी जब्त किए हैं. कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और खुशी से मनाएं. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें.
-

स्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर ,13 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । विकासखंड तखतपुर के ग्राम भरनी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दीदियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में समूह की 11 दीदियों ने भाग लिया। दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से संपूर्ण जानकारी दी गई। अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का जिम्मा ली जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की स्वच्छता दीदीयों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वछता प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में कचरा प्रबंधन की मुख्य प्रक्रिया कचरा पृथक्करण के विषय मे पहले विस्तार से समझाया गया। इसके पश्चात कितने प्रकार से कचरा पृथक करना है उसकी जानकारी दी गई। केंद्र में व्यवहारिक प्रशिक्षण समूह की दीदीयों द्वारा दिया गया जिसे स्वच्छता समूह की दीदीयों ने ध्यान पूर्वक सुना, समझा और सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत को स्वच्छ करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत से श्रीमती करुणा, जसवंत जांगङे, जनपद पंचायत तखतपुर, सरपंच भरनी और समूह की 11 दीदीयों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण देने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से प्रांत संयोजक अक्षय जी और राजेश जी उपस्थित रहे।
-

Accident News:2 बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत
दंतेवाड़ा,13 मार्च 2025। 2 बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा में फागुन मेला भरा है। ग्रामीण मेला देखने जा रहे थे। दूसरी तरफ से ग्रामीण मेला से लौट रहे थे। इसी बीच बचेली-दंतेवाड़ा सड़क में तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने – सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइकों में सवार ग्रामीण काफी दूर फेंका गए। जिससे एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुटने लग गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही 108 को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 ने घायलों को जिला अस्पताल लाया। जहां इनका इलाज चल रहा है।
-

नक्सलियों के मनसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी
नारायणपुर,13 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आमदई खदान के डंप एरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है। यह खतरनाक विस्फोटक डंप एरिया में रखा गया था, जहां मजदूरों और सुरक्षा जवानों की लगातार आवाजाही रहती है। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले ही प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आमदई माइंस एरिया में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है, जिससे मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों की जान खतरे में है। पुलिस और सुरक्षा बल अब इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
-

KORBA:इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं प्ले ग्रुप के बच्चों ने किया कमाल, ‘ए’ से ‘ए प्लस’ ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का किया नाम रौशन
कोरबा,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं प्ले ग्रुप के बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रौशन किया है। इन बच्चों ने अपने परिश्रम और लगन के बल पर ‘ए’ से ‘ए प्लस’ ग्रेड अर्जित किया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस सत्र के दौरान बच्चों ने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करना है और उन्हें एक मजबूत और समृद्ध भविष्य के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मीला सिंह, प्रेसिडेंट, ऊर्जा महिला समिति, दीपका ने कहा कि बच्चों को मजबूत शिक्षा की नींव डालनी चाहिए और उन्हें ऐसे वातावरण प्रदान करना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत ही हमें मनचाही सफलता की राह दिलाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्रीमती देवलीना चंद्रा ने कहा कि इंडस पब्लिक स्कूल दीपका इस क्षेत्र का एक उत्कृष्ट स्कूल है, यहाँ पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों का ऐसा वातावरण है जैसे बड़े-बड़े मेट्रो सिटी में होते हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ का हर एक कार्यक्रम प्रेरणादायक है, बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित करने से बच्चों के अंदर एक नई ऊर्जा जागृत होती है जो निश्चित रूप से उन्हें आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करती है।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय शिक्षिका सुश्री श्रद्धा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ और अभिभावक उपस्थित थे।
-

अंबिकापुर : पिकअप से गायों की तस्करी, सड़क हादसे के बाद हुआ खुलासा…
अंबिकापुर,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे के बाद गौ- तस्करी का खुलासा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप एवं ट्रक के बीच अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में भिड़ंत हो गइई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पिकअप की जांच की तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस एवं गौसेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गायों को मुक्त किया। एक गाय की मौत भी हो गई है। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता का
दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सांडबार बेरियर के पास बीती रात करीब 1 बजे एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग निकले। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पिकअप में गायें बंधी हुई मिलीं। गायों के पैरों को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। पिकअप में 10 गायों को ठूंसकर भरा गया था।
मौके पर माँ महामाया पुनर्वास केंद्र, गौ सेवा मंडल और बेजुबान संस्थान के सदस्यों ने पुलिस की मदद से गायों को मुक्त कराया। जिस तरह से तस्करों ने गायों के चारों पैर कसकर बांध रखे थे और उन्हें ठूंसकर पिकअप में भरा था, उससे अंदेशा है कि गायों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पिकअप में ही एक गाय की मौत हो गई थी। नौ अन्य गायों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने सभी जीवित गायों को नगर निगम के काऊ कैचर वाहन में लोड कर गौशाला गौ आश्रय धाम के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल,
वाहन चालकों और तस्करों की तलाश जारी है। मामले में एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि रात डेढ़ बजे मणिपुर पुलिस को गायों के तस्करी की सूचना मिली थी। एक गाय की मौत हो चुकी है। पुलिस को गायों को कोलकाता ले जाने की सूचना मिली है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम 11 टी एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु पर्यवेक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक घटना के बाद से फरार है।
-

CG NEWS:स्व सहायता समूहों की महिलाएं गुलाब, गेंदा, पलाश, पालक, चुकंदर से बना रहीं हर्बल गुलाल कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत में सजा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल का स्टॉल
जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमनागरिकों ने खरीदी गुलाल
जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2025(वेदांत समाचार) / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर उसे कलेक्टोरेट व जिला पंचायत सहित ग्राम पंचायतो व जनपद पंचायतो में स्टॉल में लगाया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में लगाये गये स्टॉल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदी कर नागरिकों से अपील की है कि स्व-सहायता समूहों के द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर महिला समूहों का मनोबल बढ़ाएं। इसी प्रकार जनपद पंचायत अकलतरा में लगाये गये स्टॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सत्यलता आनंद मिरी ने स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये हर्बल गुलाल खरीदा। इसके साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भी गुलाल खरीदकर समूहों का उत्साह बढ़ाया।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में स्व सहायता समूहों द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा। यह गुलाल समूह की महिलाओं द्वारा गुलाब, गंेदा, चांदनी, रातरानी के फूल, टेशू के फूल सहित त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाने वाली पत्तियांें सहित पालक, लाल भाजी का उपयोग करते हुए तैयार की जा रही है। जिसे स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत के हाट बाजार से लेकर कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, जनपद पंचायत में स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल की बिक्री की जा रही है। जिससे वे रसायनिक रंगों से होने वाली हानि से भी बचा रही हैं और स्वरोजगार को मजबूती बनाते हुए आगे बढ़ रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल पर पहुंचने वाले नागरिकों का कहना है कि इस बार की होली हर्बल गुलाल से खेलेंगे।

गुलाब और चुकंदर से लाल, तो पालक से हरा गुलाल

स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल का स्टाल लगाया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गुलाबी, हरा, नीला, आसमानी, संतरा सहित कई रंग के गुलाल महिलाओं द्वारा दिन-रात मेहनत करते हुए तैयार किये गये हैं। इन गुलालों में गेंदा फूल, गुलाब फूल, पलाश के फूल, पालक, चुंकदर, लालभाजी आदि का उपयोग किया गया है। महिलाओं के द्वारा पिछले दो सप्ताह से गुलाल की तैयारी कर रही है। फूलों का सुखाकर उसके बाद पीसकर फिर छानकर गुलाल को कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया हैं।
-

CG NEWS:महिला दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल ने निविदा कर्मियों को किया सम्मानित,स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन
बिलासपुर,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा आज को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं आगामी होली के त्योहार के उपलक्ष्य में एसईसीएल में निविदा अंतर्गत कार्य कर रही 80 श्रम वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती इस पहल के तहत मण्डल द्वारा महिला कर्मियों को छाता, मिठाई एवं गुलाल पैकेट्स देकर सम्मानित किया गया।
मण्डल के पदाधिकारीगणों ने कहा कि नारी शक्ति की सच्ची प्रतिलिपि हमारी ये श्रम वीरांगनाएं अपने परिवार में पुरुषों से ज्यादा अपने कंधो पर जिम्मेदारी का बोझ उठा कर समाज निर्माण में अपना योगदान देते हुए एक रोशनी दिखा रही हैं।महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी श्रम वीरांगनाओ के साथ केक काटा तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वसंत क्लब, वसंत विहार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्षाएं श्रीमती अनीथा फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्शिता दास, मार्गदर्शिका श्रीमती विनिता जैन के साथ कमिटी एवं मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
सबों को आने वाले पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए,सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।
महिला दिवस पर स्वरचित कविता पाठ में मण्डल की सदस्याओं ने लिया भाग
इससे पहले दिनांक 11 मार्च 2025 को मंडल की उपाध्यक्षाएं, कमिटी सदस्याओं के साथ सभी सम्मानित सदस्याएं की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मेरे शब्दों में नारी” विषय पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई जिसमें 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इनमें प्रथम स्थान पर श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर द्वितीय स्थान पर डॉ आशा राय तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती अनु चक्रवर्ती रहीं ।निर्णायक मंडल में जानी-मानी सुप्रसिद्ध भाषाविद और हिंदी की विदुषी श्रीमती डॉ अनिता सिंह तथा डॉ संगीता मनीष बनाफर शामिल रहीं। निर्णायक गण ने सभी के काव्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि इतने अच्छी रचनाओं में निर्णय लेना आसान नहीं था।
साथ ही होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें सबों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा जल संरक्षण और सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।सारा कार्यक्रम उल्लास और उत्साह से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
-

KORBA:कटघोरा कॉलेज में प्रो तिलकराम आदित्य के पिता को श्रद्धांजलि
कोरबा,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में एक शोकसभा आयोजित कर प्रो तिलकराम आदित्य के पिता फादल राम आदित्य को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आदित्य का 10 मार्च 2025 को रात्रि में आकस्मिक देहावसान हुआ था। वे 88 वर्ष के थे।
उनका अंतिम संस्कार 11 मार्च को गृहग्राम दतौद (जैजैपुर) जिला सक्ती में किया गया। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, चार पुत्र, एक पुत्री और नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
आदित्य स्वयं निरक्षर थे, परंतु उन्होंने अपने सभी बच्चों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया। आज उनके सभी बच्चे शासकीय सेवा में हैं। बड़े पुत्र प्रधानाचार्य पद से सेवा निवृत्त हुए हैं, मंझला पुत्र केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ हैं, जबकि कनिष्ठ पुत्र प्रो तिलकराम आदित्य शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में राजनीति विज्ञान में सहायक प्राध्यापक हैं।
शोकसभा में डॉ पूनम ओझा, नूतन पाल कुर्रे, डॉ प्रिंस कुमार मिश्रा, डॉ धरमदास टंडन, ययशवंत जायसवाल, शैलेन्द्र ओट्टी, भुनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र, राजकुमारी मरकाम, राकेश आजाद, गंगाराम पटेल, संजय लहरे, कुमकुम सिंह, नम्रता पटेल, मानसी साहू, दरक्शाखान, खुशनुमा परवीन, डॉ कल्पना शांडिल्य, कीर्ति मरकाम, क्रान्तिकुमार दीवान, चंचल वैष्णव, मनहरण श्याम, बालाराम साहू, सविता, कंचन देवी, विकास कुमार, देवेंद्र, महिपाल आदि उपस्थित रहे।
