Tag: hindi news

  • CG NEWS:प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब रोशनी पहुंच गई ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई लालटेन और दीयों से छुटकारा मिल गया….

    CG NEWS:प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब रोशनी पहुंच गई ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई लालटेन और दीयों से छुटकारा मिल गया….

    महासमुंद ,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)।  जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब रोशनी पहुंच चुकी है। इस अभूतपूर्व विकास से ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे इन गांवों के लोगों को अब लालटेन और दीयों से छुटकारा मिल गया है।

    प्रधानमंत्री जनमन योजना के पूर्व इन गांवों में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था, बच्चे अपने घरों में दुबक कर लालटेन की झिलमिलाती रोशनी में आंख गड़ाकर पढ़ने को मजबूर थे। आदिवासी विकास विभाग के अनुसार योजना अंतर्गत 77 गांव में से 59 गांव के 330 बसाहटों में बिजली नहीं थी। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के 36, बागबाहरा के 22 गांव एवं पिथौरा विकासखण्ड के एक गांव को योजना के तहत शामिल किया गया। शामिल होते विद्युत लगने का कार्य शुरू हुआ और आज पूरा गांव जगमगा रहा है। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है और घरों में भरपूर रोशनी है। बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। जहां पहले सूरज ढलते ही गांवों में अंधेरा छा जाता था, अब वहां गलियों में स्ट्रीट लाइटें जगमगाने लगी हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बिजली पहुंचने से गांवों में छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। जहां पहले बांस शिल्प और कृषि से जुड़ी कई गतिविधियां रात में संभव नहीं थीं, अब वे भी सुचारू रूप से चल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ने से जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

    ग्राम जूनवानी कला की सोनबती, रमेश्वर, संतराम और हीराबाई ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे गांव में भी बिजली आएगी। अब हमारे घरों में उजाला है, जिससे रात में भी काम करना आसान हो गया है। हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिसने हमारी यह सालों पुरानी समस्या दूर कर दी।“ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ओमप्रकाश, गणेशी, ओमकुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “पहले हम सूरज ढलने के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते थे। लालटेन की रोशनी में पढ़ना मुश्किल होता था, लेकिन अब हमें अच्छी रोशनी में पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। यह हमारे भविष्य के लिए एक नई रोशनी लेकर आया है।

    ना के तहत देश के सभी पिछड़े और दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। महासमुंद के इन गांवों में बिजली पहुंचाने के बाद अब प्रशासन की योजना अन्य आवश्यक सुविधाएं, जैसे सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बदलाव से उनका जीवन पहले से अधिक सहज और सुविधाजनक बनेगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मिली इस रोशनी ने न केवल गांवों को उज्ज्वल किया है, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के सपनों को भी नया प्रकाश दिया है।

  • BREAKING NEWS:दीपका की चखना सेंटर में गंदगी सुविधा के दावों की हवा निकली

    BREAKING NEWS:दीपका की चखना सेंटर में गंदगी सुविधा के दावों की हवा निकली

    यहां आने वाले वर्ग को हो रही परेशानी


    कोरबा,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। देशी-विदेशी शराब और बीयर की बिक्री से सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। इस मामले में उपयोगकर्ता विभाग के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए कोरबा जिले में अनेक शराब दुकानों के परिसर में ही चखना सेंटर शुरू किया गया है। दीपका में मुख्य मार्ग पर संचालित इस सेंटर में सुविधाएं गायब है। इसलिए उपभोक्ता त्रस्त हैं।


    खबर के मुताबिक दीपका के इस अहाता का संचालन करने वाले ठेकेदार के द्वारा न तो सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही साफ-सफाई पर। बैठक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। यहां से लेकर आगे के हिस्से में खाली बोतलों का अंबार है। गंदगी के बीच शराब के शौकीनों को अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। शराब खरीदने और चखना लेने के दौरान धन राशि का देने के बावजूद लोगों को परेशानियां हैं। बार-बार इसे लेकर मामला गर्म हो रहा है। मांग की जा रही है कि सुविधाएं बेहतर करने पर गंभीरता दिखाई जाए।


    व्यवस्था बेहतर होना जरूरी


    जहां भी अहाते चल रहे हैं वहां साफ-सफाई और व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है। समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जाता है। कुछ मामलों में कार्रवाई की गई है। आगे भी ध्यान दिया जाएगा।


    – आशा सिंह, सहा. संचालक, आबकारी विभाग, कोरबा

  • Raipur Breaking: रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की दर्दनाक मौत….

    Raipur Breaking: रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की दर्दनाक मौत….

    रायपुर ,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) | रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक नशे की हालत में प्लेटफॉर्म पर झूम रहा था और अचानक संतुलन खोकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन आ रही थी, जिससे युवक कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    बता दें कि हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश कर रही है।

  • KORBA:होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त:कोरबा में 17 चालकों से वसूला 1.70 लाख का जुर्माना; पुलिस की विशेष चेकिंग जारी

    KORBA:होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त:कोरबा में 17 चालकों से वसूला 1.70 लाख का जुर्माना; पुलिस की विशेष चेकिंग जारी

    कोरबा,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। जिले में होली त्योहार को देखते हुए नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस सख्त है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कुल 1.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने लोगों से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है। सर्वमंगला, सीएसईबी, मानिकपुर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। निहारिका घंटाघर पर देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा कुसमुंडा, बालको, दीपका और कटघोरा थाना क्षेत्र में भी जांच की गई।

    पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर की कई थाना चौकियों में सघन जांच की जा रही है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शराबी वाहन चालकों, तीन सवारी वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ 40 लोगों पर कार्रवाई की गई। नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर भी चालान किया गया।


    यातायात नियमों का पालन करने की अपील


    पुलिस ने नागरिकों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। माता-पिता से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिजनों को नशे की हालत में वाहन न चलाने दें। पुलिस का कहना है कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखी मिसाल: राहुल ने अपने पिता की स्मृति में मुक्तिधाम भवन बनाने का निर्णय लिया

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखी मिसाल: राहुल ने अपने पिता की स्मृति में मुक्तिधाम भवन बनाने का निर्णय लिया

    बिनोद उपाध्याय,कोरबा,12 मार्च (वेदांत समाचार)।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ग्राम पंचायत भलपहरी में एक अनोखी मिसाल पेश की गई है। यहां के एक नवयुवक राघवेंद्र प्रताप सिंह राठौर, जिन्हें राहुल के नाम से जाना जाता है, ने अपने पिता स्व. अमृत लाल राठौर की स्मृति में ग्राम में मुक्तिधाम भवन बनाने का निर्णय लिया है। यह भवन राहुल के स्वयं के खर्चे से बनाया जा रहा है।

    इस अनोखे कार्य के लिए राहुल को ग्रामवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया है। मंगलवार, 11 मार्च को ग्राम भलपहरी में मुक्तिधाम निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि, उप सरपंच प्रहलाद राठौर, पंचगण और ग्रामवासी मौजूद थे।

    यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के हर पंचायत में शासन के द्वारा मुक्तिधाम भवन बनाने के लिए स्वीकृत राशि आवंटन की गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत भलपहरी में अभी तक यह भवन नहीं बन पाया था। राहुल के इस कदम ने न केवल ग्रामवासियों को प्रेरित किया है, बल्कि यह एक अनोखी मिसाल भी पेश करता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने पिता की स्मृति में समाज के लिए कुछ करने का निर्णय ले सकता है।

    यह भवन न केवल ग्रामवासियों के लिए एक सामाजिक स्थल के रूप में काम करेगा, बल्कि यह एक अनोखी धरोहर भी बनेगी जो राहुल के पिता की स्मृति को जीवित रखेगी। इस कार्य के लिए राहुल को बधाई और शुभकामनाएं दी जाती हैं।

  • BREAKING NEWS:राजश्री के बैग के अंदर में अवैध रूप से शराब रखकर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार…

    BREAKING NEWS:राजश्री के बैग के अंदर में अवैध रूप से शराब रखकर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार…

    धमतरी,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार): थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काले रंग के होंडा साईन मो०सा० में एक नीले रंग की राजश्री का बैग के अंदर में अवैध रूप से शराब रखकर नारी रोड की ओर जा रहे है। सूचना पर हमराह स्टॉफ के अमृत राईस मिल के सामने नारी रोड कुरूद के पास जाकर घेराबंदी कर एक काले रंग के होंडा साईन मो०सा० क्र०CG 07 बी.एफ.2259 में दो व्यक्ति को पकडकर उनका नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम भीषम साहू पिता स्व.रेख राम साहू उम्र 21 वर्ष एवं नरेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 20 वर्ष दोनों भरदा का रहने वाले बताये, मो०सा० के बीच में रखे नीले रंग के राजश्री बैग के अंदर तलाशी लेने पर थैला के अंदर 90 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल.भरी हुई कुल 16.200 बल्क लीटर कीमती 8,100/- रूपये एवं होंडा साईन मो०सा० क्र० CG 07 बी.एफ.2259 काले रंग की कीमती 20,000/- रूपये कुल 28,100/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र०-72/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण भीषम साहू पिता स्व.रेख राम साहू उम्र 21 वर्ष एवं नरेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 20 वर्ष दोनों साकीन भरदा,थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    आरोपीगण का नाम-:

    (01) भीषम साहू पिता स्व.रेख राम साहू उम्र 21 वर्ष साकीन भरदा,थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

    (02) नरेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 20 वर्ष साकीन भरदा,थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)

  • RAIPUR:ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में देशभर के 20 शहरों से आए 50 से अधिक विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया….

    RAIPUR:ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में देशभर के 20 शहरों से आए 50 से अधिक विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया….

    रायपुर ,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। आशीर्वाद भवन, रायपुर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में देशभर के 20 शहरों से आए 50 से अधिक विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में ज्योतिष, वास्तु एवं अंक विज्ञान को सुव्यवस्थित जीवन जीने का मार्गदर्शक बताया गया।

    कार्यक्रम में रायपुर की प्रतिष्ठित हस्तियां, पं. लक्ष्मीकांत शर्मा (देव पंचांग), शिक्षाविद् पं. विष्णु प्रसाद शास्त्री और उज्जैन से पं. ईश्वर चंद्र दुबे ने अपने विचार प्रस्तुत किए। महाकाल धाम अमलेश्वर के संस्थापक पं. प्रियाशरण त्रिपाठी, पराशरीय ज्योतिष संस्थान के पं. प्रफुल्ल दुबे और अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष एस्ट्रो पं. योगेश तिवारी ने भी कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।

    ज्योतिष काउंसिल गठन की मांग
    कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल ने सम्मेलन में कहा कि विद्वान पंडितों की उपस्थिति के बावजूद कंप्यूटर और अल्पज्ञान वाले पंडितों की वजह से अच्छे रिश्ते तय नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था 14 वर्षों से वैवाहिक पत्रिका प्रकाशित कर रही है, जिसमें 800-1000 बायोडाटा प्रकाशित होते हैं, लेकिन मात्र 25-40% रिश्ते ही तय हो पाते हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने सरकार से ज्योतिष काउंसिल के गठन की मांग की, जिससे ज्योतिष कार्य केवल पंजीकृत विद्वानों द्वारा किया जा सके। इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शासन को सौंपने की तैयारी की गई।

    ज्योतिष विषयों पर विस्तृत चर्चा
    मुंबई से आए हितेश भाई गुरुजी ने दस महा विधाओं पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. हिना बेन जोशी ने पास्ट लाइफ रिग्रेशन और पितृ दोष निवारण पर जानकारी दी। मुंबई की डॉ. साची केशरी ने टैरो कार्ड और राहु ग्रह के प्रभावों पर विशेष उद्बोधन दिया। रायपुर, बिलासपुर, उज्जैन, बीकानेर, कोरबा, और मुंबई सहित विभिन्न शहरों से आए विद्वानों ने ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।

    विशेष सेवाएं और सहभागिता
    सम्मेलन में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज और अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर निशुल्क कुंडली निर्माण और ज्योतिषीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उपस्थित लोग लाभान्वित हुए।

  • CG NEWS:अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण को लेकर प्रशासन सख्त

    CG NEWS:अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण को लेकर प्रशासन सख्त

    सूरजपुर ,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालों पर अब सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा सूरजपुर जिले अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में निर्मित स्थायी संरचनाओं पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास से खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज अमला द्वारा सतत् जांच की जा रही।

    खनिज अमला द्वारा रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर एवं पवनपुर में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन के 02 प्रकरणों पर उत्खननकर्ता के विरुद्ध अर्थदंड की राशि रूपये 01 लाख 23 हजार 450 रुपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।

    06 मार्च को वाहनों के जांच के दौरान प्रेमनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में खनिज मिट्टी के 01 प्रकरण पर अर्थदंड की राशि रूपये 14 हजार 596 रूपये तथा 07 मार्च को ग्राम नमदगिरी एवं छठ घाट सूरजपुर में खनिज ईंट के अवैध परिवहन के 02 प्रकरणों पर अर्थदंड की राशि रूपये 27 हजार 350 रुपये कुल राशि रुपये 41 हजार 946 रुपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।

    इसी क्रम में जनपद पंचायत रामानुजनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नकना में अवैध रूप से खनिज मिट्टी का उत्खनन कर टीपनारायण साहू, ठाकुरदयाल साहू, प्रवीण साहू एवं प्रमोद कुमार राजवाड़े निवासी ग्राम नकना के द्वारा ईंट निर्माण कर भट्ठे का संचालन करते पाया गया, जिसे जप्त करते हुए अवैध उत्खनन प्रकरण दर्ज किया गया है. जिसकी कार्यवाही प्रचलन में है। मौके जांच में ईंट पकाने के लिए डंप किए गए खनिज कोयले का वैध दस्तावेज, पारपत्र प्रस्तुत करने हेतु उत्खननकर्ताओं को नोटिस दिया गया।  

  • CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

    CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

    रायपुर ,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रिलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 246 पदों पर भर्ती होनी है। प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 3737 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। मेंस परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2024 तक था।

    परीक्षा: CGPSC प्रिलिम्स 2024
    – कुल पद: 246
    – मेंस के लिए चयनित अभ्यर्थी: 3737
    – मेंस परीक्षा तिथि: 26 से 29 जून 2024

    अभ्यर्थी अपना परिणाम CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

  • बिलासपुर:संभाग स्तरीय सरस मेले को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल

    बिलासपुर:संभाग स्तरीय सरस मेले को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल

    खरीदारी करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग , दिख रहा उत्साह

    बिलासपुर,12 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । संभाग स्तरीय सरस मेले को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए विभिन्न सामग्री की खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री हो रही है। समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री को ग्राहकों ने सराहा। मेले में स्टालों के जरिए सामग्री की बिक्री से समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है।

    स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अभिनव योजना है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। येाजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

    महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संभाग स्तरीय सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है। मेले में दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री लोगों को लुभा रही है। खरीददारी करने पहुंची श्रीमती ज्योति ने बताया कि मेले में उन्होंने कोसा साड़ी की खरीददारी की है, कम कीमत पर बाजार में इस क्वालिटी की कोसा साड़ी मिलना मुश्किल है, उन्होंने अपील की कि लोग सरस मेले में आकर दीदियों का उत्साह बढ़ाएं।

    मेले में खरीददारी करने पहंुचे सुरेश कुमार जांगडे ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है, उन्होंने बताया कि मेले में दीदियों द्वारा बनाए गए गुणवत्तापूर्ण सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध है। दीदियों द्वारा बनाए गए कोसा वस्त्र, हर्बल गुलाल, अगरबत्ती, हेंडमेड साबुन, सजावटी सामान, आचार, बड़ी, पापड़ सहित सभी सामग्री अच्छी गुणवत्ता के हैं जिसका लाभ लोगों को लेना चाहिए। ग्राम पंचायत नेवरा स्व सहायता की दीदी श्रीमती अश्वनी बंजारे ने बताया कि वह समूह की सचिव है और महिलाओं को साबुन और सर्फ बनाने का प्रशिक्षण देती है।

    मेले में उनके समूह द्वारा बनाए गए हर्बल साबुन की अच्छी बिक्री हो रही है और उन्हें मुनाफा मिल रहा है। इसी तरह जांजगीर चांपा जिले कि मीनू देवांगन ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसे की साड़ियां बुनी जाती है जिससे समूह की दीदियां आत्मनिर्भर बनी है। कोरबा जिले से आई सुनीता कश्यप ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसा धागा बनाकर उससे साड़ियां बनाई जाती है जिससे समूह की 40 दीदियां आत्मनिर्भर है। मस्तूरी ब्लॉक से आई श्रीमती अंजली पाटनवार ने बताया कि उनके समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है।

    समूह के पास अगरबत्ती बनाने की पांच मशीनें है जिससे वे अगरबत्ती निर्माण और पैकिंग का कार्य करती है। इस काम से 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है, उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास आया है और वे घर से बाहर निकलकर अपनी आजीविका कमा रही है। सरकार द्वारा समूहों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण से उन्हें काफी मदद मिलती है। उल्लेखनीय है कि मुंगेली नाका मैदान में सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है जहां दीदियों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। सरस मेले का उद्देश्य स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है।