भाजपा को जिताने बृजमोहन ने बनाई चुनावी रणनीति…

कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, चरोदा निगम चुनाव में भाजपा की निरंतर हो रही बैठक

भिलाई-3 11 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। भिलाई 3-चरोदा नगर निगम चुनाव की तैयारियों के संबंध में पूर्व मंत्री एवं विधायक तथा भाजपा के चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित इस बैठक में विशेष रूप से युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।