Vedant Samachar

Bigg Boss के 18 सीजन जीतने वाले विनर्स को अबतक कितने पैसे मिले हैं? घट चुकी है इतनी प्राइज मनी

Vedant samachar
4 Min Read

मुंबई : सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का 7 दिसंबर को फिनाले है. बस एक दिन बाद 19वें सीजन को अपना विनर मिल जाएगा. इस बार 5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर है. जिसमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक शामिल हैं. अब बिग बॉस फैन्स को यह जानने का इंतजार है इस साल किसके सिर जीत का ताज सजेगा. इस बार की ट्रॉफी भी पहले से काफी यूनिक है, जो पूरी तरह से थीम पर ही बेस्ड है.पर जितनी चमचमाती ट्राफी है, प्राइज मनी सुनकर होश उड़ जाएंगे.

क्या आप जानते हैं पहले सीजन के बाद से ही प्राइज मनी में लगातार कमी आई है. जो Bigg Boss सीजन 1 का विनर बना था, उसे जीत के बाद करोड़ों मिले थे. पर अब जीत के बाद विजेता बस इतने लाख रुपये घर लेकर जाते हैं. जानिए ‘बिग बॉस 19’ जीतने वाले को कितने पैसे मिलेंगे. साथ ही 18 सीजन के विनर्स को कितनी प्राइज मनी मिली थी?

बिग बॉस के 18 सीजन के विनर्स और प्राइज मनी
‘बिग बॉस’ के पहले सीजन की शुरुआत 3 नवंबर 2006 को हुई थी. जो कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था. पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था. पहले सीजन के विनर राहुल बने थे, जिन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ फीस मिली थी. वहीं, सीजन 2 की होस्ट शिल्पा शेट्टी थी, सीजन 3 में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. सलमान खान 16 सीजन को होस्ट कर चुके हैं. हालांकि, अनिल कपूर, फराह खान, संजय दत्त भी शो को होस्ट करने आते रहे हैं. अब जानिए विनर्स की फीस…

बिग बॉस सीजनविनरप्राइज मनी
सीजन 1राहुल रॉय1 करोड़
सीजन 2आशुतोष कौशिक1 करोड़
सीजन 3विंदू दारा सिंह1 करोड़
सीजन 4श्वेता तिवारी1 करोड़
सीजन 5जूही परमार1 करोड़
सीजन 6उर्वशी ढोलकिया50 लाख
सीजन 7गौहर खान50 लाख
सीजन 8गौतम गुलाटी50 लाख
सीजन 9प्रिंस नरूला50 लाख
सीजन 10मनवीर गुर्जर40 लाख
सीजन 11शिल्पा शिंदे44 लाख
सीजन 12दीपिका कक्कड़30 लाख
सीजन 13सिद्धार्थ शुक्ला50 लाख
सीजन 14रुबीना दिलैक36 लाख
सीजन 15तेजस्वी प्रकाश40 लाख
सीजन 16एमसी स्टेन31.8 लाख
सीजन 17मुनव्वर फारूकी50 लाख
सीजन 18करणवीर मेहरा50 लाख
सीजन 19?50 लाख

लगातार घट रही है शो की फीस
‘बिग बॉस’ के पहले 5 सीजन में 1 करोड़ रुपये जीतने वाले को मिले थे, जो अब घटकर 50 लाख रुपये ही रह गए है. हालांकि, ऐसे भी कई सीजन रहे हैं, जब 50 लाख रुपये से भी कम जीतने के बाद प्राइज मनी मिली है. जैसे एमसी स्टेन को 31.8 लाख रुपये मिले. जबकि, रुबीना दिलैक को जीतने पर 36 लाख रुपये मिले थे. इस साल भी विनर को 50 लाख रुपये मिलेंगे, देखना होगा ये ट्रॉफी किसके हिस्से में जाती है.

Share This Article