कोण्डागांव,04 दिसंबर (वेदांत समाचार) । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय ने जिला कोण्डागांव में स्थित करूणा भवन में रह रहें दिव्यांगजनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, पुनर्वास सेवाओं, चिकित्सकीय सहायता, शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था तथ दिव्यांगजनों तक पहुंचाई जा रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों समाज के अभिन्न अंग है और उनके सम्मान, अधिकारों तथा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होने विशेष रूप से सहायक उपकरणों की उपलब्धता भोजन, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा मानकों में और सुधार करने पर बल दिया।
इस अवसर पर पैरालीगल वालिंटियर रंजन बैध, लोकेश यादव तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहें।



