Vedant Samachar

AUS vs ENG, Gabba Test, Day 1, LIVE Copy: स्टार्क का कहर झेलने के बाद संभली इंग्लैंड की पारी, रूट-क्रॉली क्रीज पर जमे

Vedant samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,04 दिसंबर : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर शुरू हो चुका है. ये डे-नाइट है, जो कि पिंक बॉल से खेला जा रहा है. इस टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है. मगर उसका ये फैसला तब उलटा पड़ता दिखा, जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे शुरुआती झटके दे दिए. हालांकि, उसके बाद जैक क्रॉली और जो रूट इंग्लैंड की पारी को संभालते दिख रहे हैं.

स्टार्क का कहर, इंग्लैंड पर असर
गाबा में पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने का काम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया. उन्होंने लगातार दो ओवर में 2 विकेट लेकर बताया कि गेंद का रंग चाहे जो भी हो, उनके हाथों से छूटने के बाद असर एक जैसी ही करती है. स्टार्क ने पहले इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को स्लिप में कैच करवाया, जो खाता भी नहीं खेल सके. उसके बाद उन्होंने ओली पोप को क्लीन बोल्ड कर दिया. पोप भी बिना रन बनाए ही आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया ने लायन को किया ड्रॉप
गाबा टेस्ट शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ बड़े फैसले भी किए. सबसे बड़ा फैसला नाथन लायन को ड्रॉप करने का रहा. ये लगातार दूसरा पिंक बॉल टेस्ट है, जिससे लायन को ड्रॉप किया गया है. 2012 के बाद ये पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया नाथन लायन के बिना घर में टेस्ट खेल रहा है. नाथन लायन ने गाबा में 52 विकेट लिए थे. वे इस टेस्ट से पहले तक ब्रिसबेन में वॉर्न और मैक्ग्रा के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई थे.

नाथन लायन को ड्रॉप कर ऑस्ट्रेलिया ने माइकल नेसर को टीम में जगह दी है. उनके अलावा जॉश इंग्लिस को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, जेक वेदरॉल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जॉश इंग्लिस, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर

Share This Article