रायपुर,03 दिसंबर (वेदांत समाचार) : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसबंर यानि आज होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मुकाबला देखने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की ओर से जारी एड़वायजरी में मैच के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 01 बजे तक मध्यम/भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी करते हुए विभिन्न पार्किगों में ही वाहन खड़ी करने की अपील की है।
रायपुर शहर से आने वाले दर्शकों के लिए रास्ता
वहीं, रायपुर शहर से आने वाले दर्शक चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे। बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
बलौदाबाजार-खरोरा से आने वाले दर्शकों के लिए रास्ता
जबकि बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शक नेशनल हाइवे 53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे। जगदलपुर-धमतरी मार्ग से होकर आने वाले दर्शकों के लिए धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
दुर्ग-भिलाई से आने वाले दर्शकों के लिए रास्ता
दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे। महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे। इसके अलावा पासधारी वाहनों के लिए A,B,C,D,E,F,G में ही वाहन पार्क करने का प्लान जारी किय़ा है। साथ ही रायपुर यातायात पुलिस ने मैच देखने आने वाले दर्शको से वाहन नियत पार्किग स्थलो पर ही पार्क करने की अपील की है।



